फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good news: Online updation in Aadhaar is free till June 14

खुशखबरी : 14 जून तक आधार में ऑनलाइन अपडेशन मुफ्त

Fri, 17 Mar 2023 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Good news: Online updation in Aadhaar is free till June 14
चंडीगढ़। शहर के लोग 15 जून तक मुफ्त में आधार कार्ड को अपडेट करा सकेंगे। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने फैसला लिया है कि 15 मार्च से 14 जून 2023 तक आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए निवासियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह सेवा केवल माय आधार पोर्टल पर निशुल्क है।
विज्ञापन

इससे पहले अपडेशन पर 50 रुपये का शुल्क लिया जाता था। जिन लोगों ने पिछले 8 से 10 वर्षों में अपना आधार अपडेट नहीं किया है, उन्हें अपनी पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेज अपलोड करने होंगे। यूआईडीएआई के आधार सेवा केंद्र और अन्य आधार नामांकन केंद्रों पर 50 रुपये का भुगतान करके इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है। ऑनलाइन अपडेशन पर यह सुविधा मुफ्त कर दी गई है। यूआईडीएआई की उप महानिदेशक भावना गर्ग ने इस अवसर का लाभ उठाने और अपने आधार को अपडेट रखने की अपील की है। साथ ही निवासियों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर और ई-मेल को आधार में अपडेट रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed