{"_id":"1a5beb512a36641346d40e8ce3b8df3f","slug":"good-news-for-ut-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांट्रेक्ट कर्मचारियों की ‘हैप्पी’ होगी न्यू ईयर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांट्रेक्ट कर्मचारियों की ‘हैप्पी’ होगी न्यू ईयर
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 Dec 2013 08:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के विभिन्न सरकारी विभागों में कई सालों से कांट्रेक्ट पर नियुक्त कर्मचारियों को चंडीगढ़ प्रशासन ने नए साल का तोहफा दे दिया है।
विज्ञापन
प्रशासन ने सभी कांट्रेक्ट कर्मचारियों के वेतन में इजाफे को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को प्रशासन के कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
प्रशासन के फैसले से चंडीगढ़ प्रशासन के स्कूल, कॉलेज और अन्य विभागों में काम करने वाले एक हजार से अधिक कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।
विभिन्न कैटेगरी के तहत कर्मचारियों के वेतन में पांच से दस हजार रुपये तक बढ़ोतरी हुई है।
वेतनमान को 90 फीसदी डीए को लागू कर बढ़ाया गया है। कर्मचारियों के लिए खुशी की बात यह है कि वेतन बढ़ोतरी का नियम 1 नवंबर 2013 से लागू होगा।
ऐसे में कर्मचारियों को नवंबर का एरियर भी मिलेगा। शहर के सरकारी स्कूलों में 215 के करीब कांट्रेक्ट शिक्षक के अलावा सरकारी कॉलेज और पॉलिटेक्निक के 350 से अधिक लेक्चरर और असिस्टेंट प्रोफेसर और सी और डी कैटेगरी के कर्मचारी भी शामिल हैं।
अब इतना बढ़ गया वेतन
पद--------------पहले वेतन------अब वेतन
जेबीटी-----------26100----------31000
टीजीटी-----------30,400--------35100
पीजीटी-----------33500---------38600
असिस्टेंट प्रोफेसर--39800--------45900