फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good news for Tricity... Preparations underway to operate flights to Hong Kong and Sharjah

Chandigarh News: ट्राइसिटी के लिए खुशखबरी... हांगकांग व शारजाह के लिए फ्लाइट चलाने की तैयारी

Mon, 07 Oct 2024 06:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Good news for Tricity... Preparations underway to operate flights to Hong Kong and Sharjah
चंडीगढ़। शहरवासियों को इस बार विंटर सीजन में कुछ नई फ्लाइट्स मिलने की संभावना है। इसके तहत शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चंडीगढ़ से विंटर शेड्यूल के तहत हांगकांग व शारजाह के लिए फ्लाइट चलाने की तैयारी चल रही है। यही नहीं धार्मिक स्थल अयोध्या व नांदेड़ के लिए विंटर शेड्यूल में डोमेस्टिक फ्लाइट्स शुरू होगी। अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के संचालन को लेकर प्रोसेस शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इस विंटर शेड्यूल में दोनों फ्लाइट शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही इन दोनों फ्लाइट्स के संचालन के कारण अबू धाबी फ्लाइट के समय में परिवर्तन किया जा सकता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से विंटर शेड्यूल 28 अक्तूबर से शुरू करना है। ऐसे में अथॉरिटी ने पहले से ही हांगकांग व शारजाह की फ्लाइट शुरू करने के लिए एयरलाइंस से अपील कई बार चुका है। जानकारी के अनुसार एयरलाइंस ने दोनों फ्लाइट के संचालन के लिए स्लॉट की मांग की है। ऐसे में उम्मीद है कि विंटर शेड्यूल में दोनों फ्लाइट शामिल होगी। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से चलने वाली अबू धाबी फ्लाइट का समय परिवर्तन किया जा रहा है। इसके चलते दोनों फ्लाइट्स को लेकर उम्मीद बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट 29 अक्तूबर को दोपहर 11.10 बजे उड़ान भरेगी। वही, अबू धाबी से यह फ्लाइट वहां के समय के अनुसार रात के 2.30 बजे उड़ान भकर चंडीगढ़ सुबह 6 बजे लैंड करेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इन दोनों फ्लाइट्स का संचालन जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed