फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good news for those admitted to UT Police Department, be sure to read

यूटी पुलिस विभाग में भर्ती होने वालों के लिए अच्छी खबर, जरूर पढ़े

Fri, 25 Nov 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Good news for those admitted to UT Police Department, be sure to read
पु‌लिस - फोटो : file photo

यूटी पुलिस विभाग में भर्ती होने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। पुलिस विभाग 520 कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया जनवरी से शुरू करने जा रहा है। यूटी पुलिस ने 520 कांस्टेबलों की भर्तियां लगभग एक साल पहले निकाली थीं। 

विज्ञापन


आईजी  तेजिंद्र सिंह लूथरा ने बताया की आगामी जनवरी माह में प्रतिभागियों की फिजिकल परीक्षा शुरू कर दी जाएगी। आईजी ने बताया कि परीक्षा स्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लग पाए थे, जिसकी वजह से अभी तक भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई थी। अब विभाग ने  परीक्षा स्थल पर अपने खुद के कैमरे लगवा लिए हैं।
विज्ञापन


सेक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन और सारंगपुर स्थित आईआरबी कांप्लेक्स में फिजिकल और लिखित परीक्षा ली जाएगी।इन दोनों जगहों पर विभाग ने करीब 40 लाख रुपये की लागत से  70 कैमरे सीसीटीवी कैमरे लगवाए  हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2.40 लाख लोगों ने किया था आवेदन 

Good news for those admitted to UT Police Department, be sure to read
पुलिस - फोटो : Demo Pic

इन कैमरों में पूरे टेस्ट प्रक्रिया की रिकार्ड़िग चलती रहेगी। जिससे की यदि कोई भी प्रतिभागी इस प्रक्रिया पर किसी भी तरह की आपत्ति या सवालिया निशान उठाए तो उसे रिकार्ड़िग दिखा की जवाब दिया जा सके। इससे पहले जब भी भर्ती प्रक्रिया के तहत टेस्ट लिए जाते थे, तो विभाग  किराए के कैमरे लगवाता था जिसके लिए अच्छी खासी रकम किराये के रूप में खर्च करनी पड़ती थी। 

आईजी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए यह कदम उठाया गया है। पूरी की पूरी प्रक्रिया इन कैमरों में रिकार्ड होगी। जिसे रिकार्ड के तहत विभाग की तरफ से संजो कर रखा जाएगा। 

2.40 लाख लोगों ने किया था आवेदन 
 पुलिस विभाग ने 520 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए  दिसंबर 2015 में सिर्फ आन लाइन आवेदन मांगे थे। भर्ती के लिए 2 लाख 40 हजार लोगों  ने आवेदन किया था। लेकिन फार्मों की स्क्रूटिनी के बाद करीब सवा लाख लोगों के आवेदन सही पाए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed