फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good news for the bride and groom of Haryana

हरियाणा के दूल्हों और दुल्हनों के लिए अच्छी खबर, सरकार देगी जोड़े को 51 हजार का शगुन

Fri, 20 Dec 2019 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Dec 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Good news for the bride and groom of Haryana
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा में अब होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दूल्हा व दुल्हन में से यदि एक भी हरियाणा का निवासी हुआ तो सरकार उन्हें 51 हजार रुपये का शगुन बतौर प्रोत्साहन देगी। अभी तक ऐसी व्यवस्था नहीं थी। हरियाणा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल ने बताया कि यह अनुसूचित और पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए एक और कल्याणकारी शुरूआत है। मंत्री ने गुरुवार को विभाग के अफसरों की बैठक भी ली। इस दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी मुहैया करवाई जाएगी और ऐसे सभी लाभार्थियों को जागरूक भी किया जाएगा। 

विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए और जनता को जागरूक किया जाए, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से संबंधित जितने भी लंबित मामले हैं, उन्हें जल्द से जल्द निपटाया जाए और लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया जाए। 

उन्होंने कहा कि ऐसे सभी लाभार्थियों को संबंधित स्कीम के नियमानुसार लाभ दिया जाए, ताकि दलालों और बिचौलियों से ऐसे लोगों को बचाया जा सके। बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हमने लोगों की भलाई के लिए कार्य करना है और विभाग का दायित्व बनता है कि वे ऐसी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं, जो इसके पात्र हैं। 

बैठक के दौरान विभाग की प्रधान सचिव नीरजा शेखर ने बताया कि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है और इन्हें जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली और अपनाई जा रही प्रिक्रयाओं की जानकारी भी मंत्री को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed