फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News: Good News For Temporary Employees Of Haryana

हरियाणा: मनोहर सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को दी सौगात, मिलेगा 'समान काम-समान वेतन' का लाभ

Tue, 23 Jul 2019 12:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Jul 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Haryana News: Good News For Temporary Employees Of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग पार्ट पॉलिसी के अंतर्गत रखे कच्चे कर्मचारियों को एक और सौगात दी है। इन कर्मचारियों को भी अब ‘समान काम, समान वेतन’ का लाभ मिलेगा। सरकार के निर्णय के बाद मुख्य सचिव हरियाणा ने इस संदर्भ में संबंधित दिशा-निर्देश सभी जिलों के उपायुक्तों, मंडलायुक्तों समेत बोर्डों, निगामों और निकायों के प्रमुखो को भेज दिए हैं। 

विज्ञापन


हरियाणा के विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में इस वक्त पार्ट टू पॉलिसी के अंतर्गत करीब 50 हजार कच्चे कर्मचारी हैं। दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि वर्ष 2011 के बाद रखे कच्चे कर्मचारी को पक्का नहीं किया जा सकता, मगर उन्हें किसी विभाग में एडजस्ट जरूर किया जाएगा। वर्ष 2011 के बाद 2014 में जो कच्चे कर्मचारियों को रेगुलराइजेशन करने के लिए पॉलिसी बनी थी, वो रद्द हो चुकी है और अब प्रदेश में इस तरह की कोई रेगुलराइजेशन पॉलिसी नहीं है। 
विज्ञापन


मौजूदा सरकार स्वीकृत पदों पर लगातार पक्की भर्तियां कर रही है। हरियाणा सरकार ने फैसला लेते हुए राज्य में स्वीकृत पदों पर काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को ‘समान-काम, समान वेतन’ के तहत पक्के कर्मचारियों के समान मूल वेतन देने का फैसला लिया है। इसके साथ ही उन्हें हर छह महीने बाद महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये वे कच्चे कर्मचारी हैं, जिनकी नियुक्ति स्वीकृत पदों को लेकर विज्ञापन प्रक्रिया के तहत हुई है। इसके साथ मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से सभी विभागों, बोर्डों और निगमों से ऐसे कच्चे कर्मचारियों का रिकॉर्ड भी तलब किया गया है, जिन्हें समान काम के आधार पर समान वेतन मिलता है। इसके साथ ही बाकी के सभी कर्मचारियों को भी इसके दायरे में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे आउटसोर्सिंग-2 के तहत लगे कर्मचारियों के भी इसका बड़ा फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed