फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good news for PU engineering students .. Will not have to wait like last year .. This time you will get the result before the job

पीयू इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए खुशखबरी.. पिछले साल की तरह नहीं करना होगा इंतजार.. नौकरी से पहले रिजल्ट मिल जाएगा इस बार

Sun, 11 Apr 2021 07:55 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Good news for PU engineering students .. Will not have to wait like last year .. This time you will get the result before the job
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को नौकरी दिलाने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। विभाग का मानना है कि शत प्रतिशत विद्यार्थियों को नौकरी मिले। उसी हिसाब से कार्य किया जा रहा है, वहीं पीयू ने भी परीक्षा नियंत्रक विभाग से कहा है कि नौकरी से पहले विद्यार्थियों को रिजल्ट दे दें ताकि उन्हें आगे कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

पीयू के इंजीनियरिंग विभाग में तीन हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा पाते हैं। 500 से अधिक विद्यार्थी हर साल पासआउट होते हैं। इन विद्यार्थियों को नौकरी के ऑफर देने के लिए खुद कंपनियां चलकर आती हैं, लेकिन कोरोना काल के चलते पिछले साल से कुछ कंपनियां नहीं पहुंचीं। हालांकि इस बार सभी कंपनियों ने हामी भरी है जो इंजीनियरिंग के अधिकारियों के संपर्क में हैं। पिछले साल यूआईईटी के कई विद्यार्थियों को नौकरी मिली और उनका प्रशिक्षण भी कंपनियों में शुरू हो गया। प्रशिक्षण कार्यकाल पूरा होने से पहले कंपनियां विद्यार्थियों ने समुचित रिजल्ट मांगती हैं जो कोरोना के कारण नहीं मिल पाया था। कुछ कंपनियों ने विभागों को नोटिस भेजकर रिजल्ट जल्द देने को कहा था। इससे छात्रों की नौकरी खतरे में आ गई थी। हालांकि बाद में प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। यह नौबत इस बार न आए, उसी की तैयारियों में पीयू जुटी है। सूत्रों का कहना है कि परीक्षा नियंत्रक विभाग भी जल्द रिजल्ट देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed