फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good news for indian railway employees

रेलवे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, देशभर के किसी भी रेलवे अस्पताल में करवा सकते हैं इलाज

Sat, 22 Feb 2020 01:36 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Good news for indian railway employees
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रेलकर्मियों और पेंशनरों को यूनिक मेडिकल आईडेंटिटी कार्ड (यूएमआईडी) की सुविधा मुहैया करवाई गई है। इसके जरिए रेल अधिकारी, रेलकर्मी और पेंशनर देशभर के रेलवे अस्पतालों में इलाज करवा सकते हैं। यह जानकारी रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम राजेश अग्रवाल ने दी। डीआरएम अग्रवाल ने बताया कि जिन कर्मियों ने यह कार्ड नहीं बनवाया है, वे जल्द बनवा लें। 

विज्ञापन


अन्यथा एक मार्च 2020 से उन्हें मेडिकल सुविधा नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर डिवीजन के 52 फीसदी स्टाफ ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर यह कार्ड बना लिया है। फिरोजपुर डिवीजन के अस्पतालों की दवाओं का रिकॉर्ड ऑनलाइन है। इसके जरिए मंडल के सभी अस्पताल और हेल्थ यूनिट में उपलब्ध दवाओं के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध रहती है। किसी अस्पताल व हेल्थ यूनिट में कोई दवा उपलब्ध नहीं है तो वहां यह दवा उपलब्ध करवा दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed