{"_id":"5d6b72ca8ebc3e93ae3f1ca9","slug":"good-news-for-farmers-in-punjab-milkfed-increases-price-of-milk-purchase","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में किसानों की बल्ले-बल्ले, मिल्कफेड ने नौवीं बार दूध की खरीद के दाम बढ़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में किसानों की बल्ले-बल्ले, मिल्कफेड ने नौवीं बार दूध की खरीद के दाम बढ़ाए
Sun, 01 Sep 2019 12:58 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्टेट कोआपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्ज फेडरेशन लिमिटेड (मिल्कफेड) ने किसानों के हित में दूध की खरीद कीमतों में प्रति किलो फैट के पीछे 10 रुपये का विस्तार किया गया है। यह नई कीमतें 1 सितंबर, 2019 से लागू होंगी।
विज्ञापन
पंजाब के सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि इस पहलकदमी का उद्देश्य पशु फीड और चारे की कीमतें बढ़ने के मद्देनजर दूध उत्पादकों को राहत प्रदान करना है।
विज्ञापन
अधिक से अधिक किसानों को मिल्कफेड के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि मिल्कफेड की मजबूती से कृषि सेक्टर प्रफुल्लित होगा। मंत्री ने कहा कि यह साल में 9वीं बार हुआ है, जब मिल्कफेड द्वारा किसानों के कल्याण हेतु दूध की खरीद कीमतों में बढ़ोतरी की गयी है।
विज्ञापन
इस मौके पर मिल्कफेड के एमडी कमलदीप सिंह संघा ने मंत्री को बताया कि वेरका द्वारा दूध उत्पादकों को दूध की उचित और सही कीमतें मिलने के साथ-साथ लाभ का बड़ा हिस्सा दूध उत्पादकों के साथ साझा करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि डेयरी किसानों को अपनी पैदावार बढ़ाने और बीमारियों की रोकथाम संबंधी कई एक्स्टेंशन सेवाएं भी दी जा रही हैं।