{"_id":"52e18b318a232a520d35aa8307040b01","slug":"good-news-for-congress-sonia-and-rahul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया-राहुल और कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया-राहुल और कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Mar 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कांग्रेस लंबे समय बाद सोमवार को चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक के मौके पर एकजुट दिखाई दी।
विज्ञापन
सोमवार को ही पार्टी की ओर से भूमि अधिग्रहण बिल और हरियाणा की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ विधानसभा का घेराव करने के मौके पर पार्टी से सभी दिग्गज नेता एक मंच पर आकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते दिखाई दिए। इस मौके पर पार्टी केप्रदेश प्रभारी शकील अहमद, सहप्रभारी आशा कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस भवन में करीब एक घंटे तक सभी प्रमुख नेताओं की बैठक हुई। उसके बाद उन्होंने बाहर आकर कार्यकर्ताओं को रणनीति की जानकारी दी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सबसे पहले माइक संभाला और पार्टी वर्करों को एकजुट होकर भाजपा सरकार केखिलाफ आंदोलन छेड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इसके बाद प्रदेश प्रभारी शकील अहमद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों और आंदोलन में आलाकमान प्रदेश इकाई का साथ देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश से सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने के फैसले में आलाकमान प्रदेश के साथ है। किरण चौधरी ने भी भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी से सभी नेता कार्यकर्ताओं केसाथ हैं।
विज्ञापन