फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   good news for Cleaning staff

अब नगर निकाय भर्ती करेंगे सफाई कर्मचारी

Tue, 24 Jun 2014 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Jun 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
good news for Cleaning staff

हरियाणा के नगर निकायों में सफाई कर्मचारी अब सीधे निकायों के अधीन ठेके पर भर्ती होंगे। ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर दी गई है। उन्हें न्यूनतम 8100 रुपये वेतन दिया जाएगा। यह फैसला मंगलवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि आउटसोर्सिंग नीति में छूट दी गई है। नगर निकायों में ठेकेदारों के जरिए रखे मौजूदा सफाई कर्मचारियों को संबंधित नगर निकाय में एक जुलाई, 2014 से कांट्रैक्ट पर रखा जाएगा। वे नगर निकाय में रोल पर हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह घोषणा उन्होंने गोहाना में की थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय 500 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी रखने का प्रावधान है। इसे घटाकर 400 कर दिया गया है। इससे नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों के अतिरिक्त पद सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निकायों को अनुबंध आधार पर सीधे तैनात सफाई कर्मचारियों की संख्या, वास्तविक जरूरत और सफाई कर्मचारियों को वेतन की अदायगी करने के लिए संबंधित नगरपालिका की वित्तीय स्थिति के मद्देनजर सेवा नियमों के अनुसार सीधे भर्ती आधार पर नियुक्त करने की अनुमति लेने को भी कहा जाएगा।

सीएम ने घोषणा की कि नगर निकायों में सीवरमैन को 2000 रुपये महीना अतिरिक्त जोखिम भत्ता दिया जाएगा। सफाई कर्मचारियों को हर साल दो वर्दी और एक जोड़ी बूट दिया जाएगा। झाड़ू और अन्य जरूरी सामान भी नगर निकाय देगा।



13428 और सफाई कर्मचारियों की होगी जरूरत
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों को 8637 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 5942 पदों पर सफाई कर्मचारी नियमित हैं। इसके अलावा 10530 सफाई कर्मचारी ठेकेदारों के माध्यम से काम कर रहे हैं। अब 400 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी लगाने के फैसले के बाद 13428 अतिरिक्त पदों की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed