फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good News: chance for youth to become makeup artists, fashion and graphic designers

फ्री में मेकअप आर्टिस्ट, फैशन व ग्राफिक डिजाइनर बनने का मौका, ऐसे युवा करें रजिस्ट्रेशन

Wed, 30 Dec 2020 06:10 PM IST
ajay kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Dec 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Good News: chance for youth to become makeup artists, fashion and graphic designers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना काल में बेरोजगारी का सामना कर रहे नौजवान अब फैशन डिजाइनर, मेकअप आर्टिसट और ग्राफिक डिजाइनर जैसे कोर्स कर अपनी किस्मत बदल पाएंगे। युवाओं को इस कोर्स के लिए कोई खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। वहीं, उन्हें ट्रेनिंग के बाद नामी कंपनियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा।  

विज्ञापन


यह संभव हुआ है जरूरतमंद परिवारों के बेरोजगार युवाओं को स्किल ट्रेनिंग मुहैया करवाने से। मोहाली के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि डिस्ट्रिक प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट (डीपीएमयू ) टीम की तरफ से एक स्पेशल गूगल फार्म तैयार किया गया है। जिसमें युवा खुद को रजिस्ट्रर करके केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से चलाई जा रही कौशल विकास की स्कीमों का लाभ ले पाएंगे।
विज्ञापन



ब्लॉक मिशन मैनेजर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि नौजवान  (https://forums.gle/hfkcwCXp8HvzcJky7) लिंक या बार कोड पर जाकर अपना फार्म भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गूगल फार्म को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। अब तक साढ़े सात सौ नौजवानों ने पंजीकरण किया। इन युवाओं की ट्रेनिंग बाद में ट्रेनिंग पार्टनरों के साथ शेयर की जाएगी। नौजवानों के फार्म चेक करने के बाद उन्हें परामर्श के लिए बुलाया जाएगा। यह ट्रेनिंग तीन से छह महीने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कोर्सों को करने की मिलेगी सुविधा
ट्रेनिंग प्रोग्राम में 18 से 35 साल का कोई भी युवा अपना पंजीकरण करवा सकता है। प्रोग्राम में टैक्सी ड्राइवर, फैशन डिजाइनरर, मेकअप आर्टिस्ट, डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी, प्लंबर जनरल, ड्राफ्टसमैन, बेल्डिंग, ग्राफिक डिजाइनर, रबड टेक्नीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर का कोर्स शामिल है।


ऐसे भरना होगा फार्म
वेबसाइट के लिंक पर फार्म भरना होगा। गूगल फार्म में सारा विवरण भरना होगा। पहले मोबाइल नंबर व एड्रेस लिखना होगा। आप ग्रामीण व शहर से संबंधित हैं तो उसके बारे में बताना होगा। इसके बाद योग्यता व ट्रेनिंग किस कंपनी में करना चाहते है, उसकी जानकारी भरनी होगी। परिवार की आमदनी का जरिया भी बताना होगा। यदि कोई दिव्यांग है तो उसके बारे में भी बताना होगा। नौकरी तीन महीने की ट्रेनिंग के बाद प्राइवेट कंपनियां में मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed