फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Golfer Krish Chawla shines, reaches India's top 5 rankings in Under-18 category

Chandigarh News: गोल्फर कृष चावला का जलवा, अंडर-18 वर्ग में भारत के शीर्ष 5 रैंकिंग में पहुंचे

Sun, 03 Nov 2024 05:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Golfer Krish Chawla shines, reaches India's top 5 rankings in Under-18 category
चंडीगढ़। शहर के युवा गोल्फर कृष चावला (16) ने शानदार प्रदर्शन से जूनियर गोल्फ सर्किट में धूम मचा दी। नोएडा में इंडियन गोल्फ यूनियन के एनसीआर जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप के पांच राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया जिससे वह अंडर-18 वर्ग में भारत के शीर्ष 5 रैंकिंग में पहुंच गए। वह मौजूदा समय में गोल्फ सीजन के अंतिम चरण की तैयारी में लगे हुए हैं। इस दौरान कृष कई महत्वपूर्ण स्पर्धाओं में भाग लेंगे, जिसमें 18-22 नवंबर 2024 तक आईजीयू वेस्टर्न बंगाल स्टेट जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप, 25 से 29 नवंबर तक आईजीयू ईस्टर्न इंडिया जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप और 2 से 6 दिसंबर तक बंगलूरू आईजीयू ऑल इंडिया जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप शामिल हैं।
विज्ञापन


कृष चावला ने पिछले दिनों इंडियन गोल्फ यूनियन के आईजीयू गुजरात स्टेट जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप में टॉप-12 में स्थान बनाया। इससे पहले उन्होंने पूना गोल्फ क्लब (14-18 अक्तूबर) में राष्ट्रीय आईजीयू वेस्टर्न इंडिया जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया, जहां उन्होंने 73, 71, 69 और 72 के स्कोर बनाया। इस चैंपियनशिप में देश से 100 से अधिक गोल्फ खिलाड़ियों ने शिरकत की। कृष चंडीगढ़ के स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाईस्कूल सेक्टर-26 में पढ़ाई कर रहे हैं और चंडीगढ़ गोल्फ अकादमी (सीजीए) में जैसी ग्रेवाल से गोल्फ की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed