फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   golf club fined 20 thousand on Modi hoarding

मोदी का होर्डिंग लगाया, गोल्फ क्लब पर 20 हजार जुर्माना

Thu, 20 Mar 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Mar 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
golf club fined 20 thousand on Modi hoarding

भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी का होर्डिंग लगाना गोल्फ क्लब को भारी पड़ गया है।

विज्ञापन


नगर निगम ने होर्डिंग लगाने के मामले में कार्रवाई करते हुए क्लब पर 20 हजार का जुर्माना लगाया है। एडवर्टाइजमेंट कंट्रोल ऑर्डर के तहत अब क्लब को नोटिस भेजा जाएगा।

अभी 15 मार्च को गोल्फ क्लब में भाजपा ने मोदी का पोस्टर लगा दिया था। यह होर्डिंग 20 बाय 10 फुट का था। होर्डिंग लगने की सूचना जब निगम को मिली तो तुरंत इसे उतरवा दिया गया, हालांकि होर्डिंग उतारने पर भाजपा कार्यकर्ता ने काफी विरोध भी किया था।
विज्ञापन


बसपा पर 4800 जुर्माना
नगर निगम ने बहुजन समाज पार्टी पर भी 4800 रुपये का जुर्माना लगा दिया है। बुधवार को इस संबंध में पार्टी को नोटिस जारी कर दिया गया।

बसपा ने ये पोस्टर कालोनी नंबर-4 के सरकारी स्कूल और कम्युनिटी सेंटर पर लगाए हुए थे। डीसी मोहम्मद शाइन ने सूचना मिलते ही पोस्टर हटवाने के आदेश दिए थे, हालांकि बसपा कार्यकर्ताओं ने पहले ही पोस्टर उतार दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed