फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Golden opportunity for youth, recruitment of ASI going out after 12 years

युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 12 साल बाद निकलने जा रही एएसआई की भर्ती

Fri, 03 Jun 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Golden opportunity for youth, recruitment of ASI going out after 12 years
चंडीगढ़। पुलिस की नौकरी पाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। 12 साल बाद चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई की भर्ती निकलने जा रही है। डीजीपी प्रवीर रंजन ने इसकी प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है। जल्द ही भर्ती शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

एएसआई की भर्ती के लिए पहले लिखित परीक्षा होगी और फिर शारीरिक परीक्षा। ड्राइविंग लाइसेंस और कंप्यूटर का अनुभव जरूरी है। डीजीपी प्रवीर रंजन के अनुसार, एएसआई की कुल 49 पदों के लिए भर्ती निकाली जाएगी। इसके लिए जल्द ही अधिसूचना जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। भर्ती में युवतियों को 33 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

एएसआई की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम स्नातक होनी चाहिए। 18 से 25 साल की उम्र के बीच के युवक और युवतियां आवेदन कर सकेंगे। ओबीसी के लिए तीन साल की छूट गई है जबकि एसी के लिए पांच साल की छूट दी गई है। पुलिस विभाग ने भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये का शुल्क रखा है। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये जबकि एससी अभ्यर्थियों और एक्स सर्विसमैन के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। गौरतलब है कि आखिरी बार चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने वर्ष 2019 में भर्ती निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
शारीरिक परीक्षा के मापदंड
लड़कों के लिए पांच फुट 7 इंच की लंबाई और छाती 33 इंच होनी चाहिए। छह मिनट में एक मील की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा 14 फुट लंबी कूद और चार फुट ऊंची कूद लगानी होगी। वहीं लड़कियों की लंबाई पांच फुट दो इंच होनी चाहिए। उन्हें दो मिनट 30 सेकंड में 500 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा आठ फुट लंबी कूद और तीन फुट ऊंची कूद लगानी होगी। इसमें पहाड़ी क्षेत्र में रहने वालों आवेदनकर्ताओं को छूट दी गई है। वहीं एक्स सर्विसमैन को भी शारीरिक परीक्षा के लिए छूट दी गई है। वहीं पुलिस विभाग में नौकरी कर रहे पुलिसकर्मी भी आवेदन कर सकते हैं। उनके लिए 40 साल की उम्र रखी गई है। विभाग में ही नौकरी कर रहे एक्स सर्विसमैन की उम्र 45 साल रखी गई है।

बॉक्स
2014 में निकली थी 520 सिपाहियों की भर्ती
दिसंबर 2014 में चंडीगढ़ पुलिस ने 520 सिपाहियों की भर्ती निकाली थी। इसमें करीब 2.4 लाख युवक और युवतियों ने आवेदन किया था। इनमें ज्यादातर आवेदक पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ के थे। इसमें कुल 36 हजार युवा पास हुए थे। इसके बाद लिखित परीक्षा हुई। 31 दिसंबर 2018 को परिणाम आया था। मार्च 2017 में चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने शारीरिक परीक्षा लेनी शुरू की।
वर्जन
एएसआई की भर्ती के लिए नियम तय कर दिए हैं। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही अधिकसूचना जारी की जाएगी।
- प्रवीर रंजन, डीजीपी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed