फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gold and silver theft, nri driver and his wife arrested

लाखों के सोने-चांदी उड़ाए, आस्ट्रेलिया गए व्यवसायी का ड्राइवर दंपति काबू

Sun, 13 Nov 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Nov 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
gold and silver theft, nri driver and his wife arrested
गिरफ्तार - फोटो : gettty
व्यवसायी के घर में लाखों रुपये की नगदी व ज्वैलरी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दस दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल ने बताया कि शनिवार को आरोपी विश्वकर्मा व उसकी पत्नी संगीता को गिरफ्तार किया था। सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में दी शिकायत के अनुसार व्यवसायी हरमिंद्र सिंह ग्रेवाल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर में ड्राइवर का काम करने वाले विश्वकर्मा और उसकी पत्नी संगीता ने घर से लाखों रुपये के सोने चांदी के गहने व नगदी चुरा कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


जिस समय चोरी हुई थी, वो अपने बच्चों के पास आस्ट्रेलिया गए हुए थे। जब वो सितंबर में वापस आए तो कुछ दिनों के  बाद जब घर का लॉकर चैक किया तो ज्वैलरी व कैश गायब पाया। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस थाने में की थी। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले 12 सालों से दोनों उसी घर में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी का कहना है कि दोनों को गिरफ्तार कर रविवार को जिला अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को दस दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से अभी चोरी किए गए गहनों की रिकवरी नहीं हुई। गहनों की रिकवरी के लिए दोनों आरोपियों को उनके मूल राज्य पश्चिम बंगाल ले कर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed