{"_id":"68698fd4c1b92d93d2041bc6","slug":"god-appeased-the-angry-laxmi-by-giving-her-a-gift-chandigarh-news-c-16-pkl1043-755197-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नाराज लक्ष्मी को भगवान ने उपहार देकर मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नाराज लक्ष्मी को भगवान ने उपहार देकर मनाया
विज्ञापन
चंडीगढ़। रथयात्रा के माध्यम से अपनी मौसी के घर पहुंचे भगवान जगन्नाथ शनिवार को घर को लौटे। लेकिन नाराज लक्ष्मी ने पट नहीं खोला। इस पर भगवान ने लक्ष्मी को उपहार देकर मनाया। इस दौरान हुए आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान भजन-कीर्तन का कार्यक्रम भी हुआ। इसके बाद भंडारा हुआ। भगवान को 56 भोग परोसे गए। भंडारे में चावल, दालमा, आम की चटनी और खीर के अलावा आम के पना का सरबत भी परोसा गया।
यह आयोजन सेक्टर-31 के श्री जगन्नाथ मंदिर में शनिवार को बहुडा यात्रा पर हुआ। मंदिर को संचालित करनेवाली संस्था उत्कल सांस्कृतिक संघ के सांस्कृतिक सचिव अनिल मलिक ने बताया कि 27 जून को रथयात्रा का आयोजन हुआ था। तब भगवान रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान वे मौसी के घर चले गए थे। अब भगवान वहां से लौटे हैं। भगवान के लौटने की यात्रा को ही बहुडा यात्रा कहा जाता है।
भगवान के मंदिर में पहुंचने पर लक्ष्मी के नाराज होने की रस्म निभाई गई। भगवान जगन्नाथ लक्ष्मी को मनाते हैं। रथ के गेट पर पहुंचने पर महिलाएं लक्ष्मीजी की मूर्ति लेकर पहुंचीं और यह रस्म निभाई गई।