फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GNDU is providing ID facility to its students but PU is not

Chandigarh News: जीएनडीयू अपने विद्यार्थियों को दे रहा आईडी की सुविधा लेकिन पीयू नहीं

Thu, 04 Dec 2025 11:25 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
GNDU is providing ID facility to its students but PU is not
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की एबीवीपी शाखा की ओर से वीरवार को प्रेस वार्ता कर 28 से 30 नवंबर को देहरादून में हुए 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन पर चर्चा की गई। देशभर से आए 1211 प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन

अधिवेशन में शिक्षा बजट, राष्ट्रीय सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुटता और युवाओं की भूमिका पर पांच प्रमुख प्रस्ताव पारित हुए। प्रो. राजकिशोर तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी राष्ट्रीय महामंत्री घोषित हुए। प्रेस वार्ता में आदित्य तकियार, अध्यक्ष गौरववीर सोहल और अर्पिता मौजूद थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एबीवीपी की ओर से देश की यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों के हॉस्टलों में विद्यार्थियों से पूछताछ की जाएगी कि उन्हें किस प्रकार की समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान भी उन्होंने प्लेसमेंट करवाने का वादा किया था। उनका फोकस इस साल प्लेसमेंट करवाने पर रहेगा। क्योंकि पीयू में प्लेसमेंट बहुत कम हो रही जबकि पेक में ज्यादा प्लेसमेंट हो रही हैं। वे कोशिश कर रहे है कि मार्च में प्लेसमेंट फेस्ट आयोजित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीयू और इससे एफिलेटेड कॉलेजों की एक आईडी होनी चाहिए ताकि उन्हें रिसर्च समेत कई जगह अप्लाई करने में छूट मिले। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर अपने विद्यार्थियों को आईडी की सुविधा दे रही है, लेकिन पीयू में यह सुविधा नहीं है। इसलिए वह इसके लिए भी पीयू प्रशासन से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed