फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News: GMSH-16 will become a medical college

चंडीगढ़ : जीएमएसएच-16 बनेगा मेडिकल कॉलेज, मिलेंगी एमबीबीएस की 50 सीटें

Mon, 16 Nov 2020 02:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 16 Nov 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh News: GMSH-16 will become a medical college
जीएमएसएच-16

जीएमएसएच-16 जल्द ही मेडिकल कॉलेज बनेगा। इसके लिए प्रशासन ने डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को अनुमति दे दी है और प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है। प्रशासन ने जीएमएसएच-16 में एमबीबीएस की 50 सीटों की मंजूरी मांगी है ताकि शहर को पूरी तरह से मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जा सके।

विज्ञापन


मौजूदा समय में शहर में सिर्फ एक ही गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) है। जीएमएसएच-16 के मेडिकल कॉलेज बनने के बाद शहर में दो मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। प्रस्तावित 50 सीटों के मेडिकल कॉलेज के लिए दिसंबर तक केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


डॉक्टरी के छात्रों को मिलेगी मदद
मौजूदा समय में शहर में सिर्फ दो ही ऐसे चिकित्सा शैक्षणिक संस्थान हैं जहां पोस्ट ग्रेजुएट सीटें हैं। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) में एमबीबीएस की 150 सीटें और पोस्ट ग्रेजुएट की 125 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पीजीआई में पोस्ट ग्रेजुएट की 310 सीटें हैं। ऐसे में 50 सीटें और बढ़ जाने से उत्तर भारत में जैसे पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू एवं कश्मीर और अन्य राज्यों के मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों को फायदा मिलेगा।


15 एकड़ जमीन आवंटित
जीएमएसएच-16 को मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए प्रशासन ने सारंगपुर में 15 एकड़ जमीन आवंटित की है। गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच-16) को मेडिकल कॉलेज के तौर पर विकसित करने, अकादमिक ब्लॉक बनाने और हॉस्टल की व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से जीएमएसएच-16 के 10 किलोमीटर के दायरे में आ रहे सारंगुपर में जमीन आवंटित कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों का कहना है कि कॉलेज के लिए तैयार की गई डीपीआर को अब प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed