फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GMSH-16 doctor's stolen jewelry got from OT

जीएमएसएच-16 के डॉक्टर के चोरी गहने ओटी से मिले

Wed, 14 Apr 2021 01:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
GMSH-16 doctor's stolen jewelry got from OT
चंडीगढ़। दो दिन पहले जीएमएसएच-16 के लॉकर से एक डॉक्टर का 25 से 30 तोले सोने से भरा बैग चोरी हो गया था। मंगलवार को अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से बैग मिल गया। बैग एक डिब्बे में रखा हुआ था। स्टाफ कर्मचारियों के देखने पर बैग मिलने का खुलासा हुआ। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। बताया गया कि बैग से सोना भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर-16 निवासी डॉ. रंजीत सिंह ने 11 अप्रैल को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने 20 मार्च को जीएमएसएच-16 के गाइनी वार्ड के लॉकर में अपना सफेद रंग का गहनों से भरा बैग रखा था। उसमे 25 से 30 तोले के करीब का सोना था। ड्यूटी खत्म करने के बाद गहनों से भरा बैग लॉकर में छूट गया। उन्हें लगा कि लॉकर सुरक्षित है और गहने को बाद में उठाकर ले जाएंगे, लेकिन बाद में लॉकर खोला तो अंदर से गहने वाला बैग गायब था। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed