फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GMCH-32 radiation machine not working for 25 days, where should patients treat

जीएमसीएच- 32 की रेडिएशन मशीन 25 दिन से खराब, मरीज कहां करें इलाज

Sat, 24 Oct 2020 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
GMCH-32 radiation machine not working for 25 days, where should patients treat
चंडीगढ़। जीएमसीएच- 32 में बार-बार रेडिएशन मशीन खराब होने की वजह से मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल प्रशासन इस समस्या को दूर करने में फसड्डी साबित हो रहा है। आलम यह है कि कैंसर के मरीज इलाज के इंतजार में आए दिन अस्पताल का चक्कर काट निराश लौटने को मजबूर हो रहे हैं। रेडिएशन मशीन इससे पहले लॉकडाउन के दौरान भी खराब हो चुकी है। उस समय अस्पताल में कैंसर के मरीजों का इलाज बंद नहीं किया गया था। लेकिन मशीन खराब हो जाने के कारण उन्हें रेडिएशन नहीं दिया जा रहा था। काफी प्रयास के बाद तीन महीने में उस मशीन को बनवाया गया था जो 25 दिन पहले फिर खराब हो गई। ऐसे में मरीजों को फिर से परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीज इस ऊहापोह में परेशान है कि वे आगे का इलाज कहां कराएं। मरीजों का कहना है कि इस संबंध में पूछने पर जीएमसीएच अस्पताल प्रशासन से एक ही जवाब मिल रहा है कि जल्दी मशीन बन जाएगी। वहीं अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि मशीन का पूरा पैसा भुगतान न होने के कारण कंपनी ने उसका एनुअल मेंटेनेंस बंद कर दिया है। इस कारण बार-बार मशीन में खराबी आ रही है।
विज्ञापन

केस- 1
सेक्टर- 32 निवासी किशोर सिंह (बदला हुआ नाम) कैंसर के मरीज हैं। उनका इलाज जीएमसीएच- 32 में चल रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें 21 रेडिएशन थेरेपी और 11 कीमोथेरेपी कराने को कहा है। लेकिन वे पिछले 25 दिनों से काफी परेशान है, क्योंकि अस्पताल की रेडिएशन मशीन खराब हो जाने के कारण 11 रेडिएशन के बाद से उनकी थिरेपी बंद है। उन्होंने आगे की थिरेपी के लिए पीजीआई में संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि वहां पर फिर से उन्हें एक से 21 तक की थिरेपी लेनी होगी। यह सुनकर वह लौट आए।
विज्ञापन

केस- 2
मलोया निवासी अमृता (बदला हुआ नाम) को भी कैंसर है। उनका इलाज भी जीएमसीएच- 32 में चल रहा है। उनका भी रेडिएशन थेरेपी बीच में बंद हो गया है। उन्होंने भी पीजीआई के अलावा एक निजी अस्पताल में थिरेपी कराने के लिए संपर्क किया तो उन्हें भी यही जवाब मिला कि वहां उनका एक से थिरेपी स्टार्ट किया जाएगा। अमृता काफी निराश हो चुकी है। उन्हें जीएमसीएच- 32 के रेडिएशन मशीन के बनने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द बनेगी मशीन
मशीन में थोड़ी सी खराबी आ गई है। इस संबंध में कंपनी को सूचना दी जा चुकी है। जल्दी खराबी दूर कर मरीजों को रेडिएशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
डॉ. रवि गुप्ता, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, जीएमसीएच-32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed