फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GMCH-32 catering staff raise demand for bonus

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 के कैटरिंग कर्मचारियों ने बोनस की मांग उठाई

Sat, 11 Oct 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
GMCH-32 catering staff raise demand for bonus
चंडीगढ़। सेक्टर-32 के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कैटरिंग विभाग के कर्मचारियों ने पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट 1965 के तहत बोनस दिए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में जीएमसीएच इंम्प्लाईज एंड वर्कर्स जॉइंट एक्शन कमेटी की ओर से श्रम आयुक्त को एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान सुखबीर सिंह ने बताया कि अस्पताल में लगभग 60 कर्मचारी दि जना एंटरप्राइज कोलकाता कंपनी के माध्यम से कार्यरत हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वह पिछले लंबे समय से नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट 1965 के अंतर्गत बोनस नहीं दिया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मासिक सैलरी करीब 21,000 रुपये है फिर भी उन्हें बोनस का लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि दिवाली से पहले उनका यह अधिकार सुनिश्चित किया जाए ताकि वह त्योहार खुशियों के साथ मना सकें। कमेटी ने ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को बोनस एक्ट 1965 के तहत बोनस देने, दिवाली से पहले यह भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी ने ज्ञापन की प्रतियां जीएमसीएच-32 डायरेक्टर प्रिंसिपल, चीफ डायटीशियन डॉ. मधु दत्ता और टीजेई कंपनी के मैनेजर उत्तम बनर्जी को भी भेजी हैं। सुखबीर सिंह ने कहा कि यदि प्रशासन ने समय पर बोनस नहीं दिया तो कर्मचारी विरोध स्वरूप आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed