फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gmada mohali it city residential plots draw schedule

IT सिटी में बसने का सपना होगा पूरा, 325 प्लॉट्स का ड्रा देखिए कब?

Wed, 14 Sep 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 14 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
gmada mohali it city residential plots draw schedule
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
लोगों का आईटी सिटी में बसने का सपना जल्द हकीकत में बदलेगा। 325 प्लॉट्स के ड्रा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। गमाडा ने 16 सितंबर को ड्रा निकालने का फैसला लिया है। गमाडा की ओर से लोगों को प्लॉटों का कब्जा दिया जाएगा। इसके बाद लोग अपने मकान का निर्माण कर पाएंगे। सेक्टर-69 स्थित कम्युनिटी सेंटर में ड्रा होगा। गमाडा ने ड्रा की कार्रवाई पूरी कर ली है।
विज्ञापन


वहीं, ड्रा की प्रक्रिया पर कैमरे की नजर रहेगी। गमाडा से मिली जानकारी के मुताबिक, ड्रा के दौरान लोगों को पर्चियां दिखाकर शीशे के बॉक्स में डाली जाएंगी। इसके बाद लोगों से पर्चियां चेक करवाई जाएंगी। गमाडा ने ड्रा में शामिल किए जाने वाले लोगों के नाम अपनी वेबसाइट अपलोड कर दी है। साथ ही पुडा भवन के नोटिस बोर्ड पर डिसप्ले कर दिए है।
विज्ञापन


लोगों को इस संबंध में 13 सितंबर तक एतराज देने के लिए कहा गया था, लेकिन मंगलवार को छुट्टी होने के कारण लोग अब 14 सितंबर तक एतराज दे पाएंगे। वहीं, गमाडा ने साफ किया है कि नंबरिंग ड्रा का रिजल्ट भी वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले निकाली थी स्कीम
जानकारी के मुताबिक, इन रिहायशी प्लॉटों की स्कीम गमाडा ने दो साल पहले निकाली थी। इसमें जो भी प्लॉट जीतने में कामयाब रहे थे। उसमें से कई लोगों ने प्लॉट सरेंडर तक कर दिए थे। इस स्कीम से गमाडा की काफी फजीहत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed