फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girls of City Beautiful fell in love with Kashmiri Phiran

Chandigarh News: कश्मीरी फिरन पर फिदा हुईं सिटी ब्यूटीफुल की गर्ल्स

Sun, 01 Jan 2023 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Girls of City Beautiful fell in love with Kashmiri Phiran
चंडीगढ़। फैशन और परंपरा का मेल सिटी ब्यूटीफुल की गर्ल्स को बेहद भा रहा है, तभी तो कश्मीर के पारंपरिक परिधान फिरन को वे ठंड से बचाव के साथ ही खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए बिंदास वियर कर रही हैं। गर्ल्स का कहना है कि इस ड्रेस से जहां एक डिफरेंट लुक मिल रहा है, वहीं ठंड में हैवी वूलन आइटम की भी जरूरत नहीं पड़ रही है। वहीं इसके अलग अलग डिजाइन और रंग अपनी अलग पहचान के कारण गर्ल्स को अट्रेक्ट करने में सफल साबित हो रहे हैं। वहीं फैशन डिजाइनरों का कहना है कि परिधान में परंपरा के पुट को हमेशा से तवज्जो दिया जाता रहा है क्योंकि इससे भीड़ में एक अलग पहचान मिलती है। गर्ल्स की पसंद को पूरा करने के लिए सेक्टर-28 के हिमाचल भवन में लगाए गए सिल्क एंड वूलन एक्सपो में फिरन के ढेरों विकल्प पेश किए गए हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
फिरन एक डिजाइन अनेक
कश्मीर के कारीगर आबिद व इम्तियाज ने बताया कि फिरन में कई नए बदलाव शामिल किए गए हैं। पहले जहां यह सिर्फ प्लेन गर्म कपड़े का बनाया जाता था वहीं अब इसमें इंब्रायडरी, तिल्ला, सोजनी जैसे डिजाइनों को शामिल कर लिया गया है। कश्मीरी वेडिंग फिरन को भी काफी पसंद किया जाने लगा है। अब अन्य प्रदेशों में भी लोग इसे उपहार के तौर पर भेंट करने लगे हैं। लांग के साथ ही शॉर्ट फिरन का भी ट्रेंड चल रहा है। इसे वूल, पश्मीना और सेमी पश्मीना से बनाया जा रहा है। आबिद ने बताया कि फिरन में चारों तरफ कट होता है जिससे उसे अपने साइज के अनुसार अल्टर कराने पर उसकी डिजाइन पर कोई प्रभाव न पड़े। यह 3500 से 5000 हजार की रेंज में काफी पसंद की जा रही है। इसके साथ ही कश्मीरी कोट को भी काफी पसंद किया जा रहा है जो वेलवेट और पश्मीना पर अलग अलग डिजाइन में उपलब्ध है।
विज्ञापन

इनसेट
कश्मीर में क्या है फिरन की अहमियत... आप भी जान लें
कश्मीर की पारंपरिक चीजों में से एक बेहद ही मशहूर और अहम चीज है फिरन। फिरन कश्मीर में ठंड से बचाव के लिए उपयोग किया जाने वाला एक पारंपरिक परिधान है जो अब कश्मीर की संस्कृति का हिस्सा बन चुका है। परंपरा के रंग में रंगे हुए इस परिधान ने यूथ की पसंद को ध्यान में रखते हुए खुद में कई बदलाव समाहित किए हैं जिससे वे अपनी पहचान क़ायम करने में सफल साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed