फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girls molested in Valentine's Day party, two bouncers who came to the rescue got their heads torn

वेलेंटाइन डे पार्टी में लड़कियों से छेड़खानी, दो पक्षों में मारपीट, बचाव में आए दो बाउंसरों के सिर फटे

Tue, 15 Feb 2022 12:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Girls molested in Valentine's Day party, two bouncers who came to the rescue got their heads torn
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित ककूना क्लब में रविवार रात वेलेंटाइन डे पार्टी में लड़कियों से छेड़खानी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। बीचबचाव में आए दो बाउंसरों के सिर फट गए। शराब की बोतलों से हमले के बाद एक बाउंसर के 8 टांके और दूसरे के 5 टांके आए। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने बाउंसर की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ककूना क्लब के एक बाउंसर ने बताया कि घटना करीब पौने 12 बजे की है। क्लब में वेलेंटाइन डे के अवसर पर पार्टी चल रही थी। इस दौरान कुछ युवकों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। इस बात को लेकर युवतियों के दोस्तों ने लड़कों के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई। क्लब के बाउंसरों ने बीचबचाव किया तो युवकों ने बाउंसरों को दूसरे पक्ष के लोग समझ कर शराब की बोतलें और कुर्सियों से हमला कर दिया। इससे दो बाउंसर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस से पहले ही युवक भाग गए। पुलिस के अनुसार बाउंसरों से मारपीट करने वाले मोहाली के रहने वाले हैं। बाउंसरों ने पुलिस को लिखित में शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed