{"_id":"f6754a3c835428a37e22554263d609cd","slug":"girl-student-burn-from-hot-porridge-during-mid-day-meal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील के दौरान हादसा, छात्रा का चेहरा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे मील के दौरान हादसा, छात्रा का चेहरा जला
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा भवन मंदिर में चल रही राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मिड डे मील के दौरान एक बच्ची के चेहरे पर गर्म खिचड़ी गिर गई। खिचड़ी से बच्ची का पूरा चेहरा जलने से परिजन भड़क गए और स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
बाद में बच्ची ने बताया कि दूसरी छात्रा के टकरा जाने के कारण यह हादसा हुआ। लंबी बहस और पूछताछ के बाद मामला शांत हुआ।
हुआ यूं कि, सोमवार को स्कूल में मिड डे मील के दौरान खिचड़ी बनाई गई। सभी छात्राओं को खिचड़ी परोसी जा रही थी तो चौथी कक्षा की छात्रा शानू अपनी सहपाठी से टकरा गई।
विज्ञापन
इससे उसके हाथ की सारी गर्म खिचड़ी उसके चेहरे पर गिर गई। चेहरे पर गर्म खिचड़ी गिरने से बच्ची की चीख निकल गई और वह बुरी तरह तड़पने लगी। शिक्षिकाओं ने ठंडा पानी उसके चेहरे पर डाला और पूरे चेहरे पर कॉलगेट लगाई।
विज्ञापन
इतनी देर में बच्ची के अभिभावक मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। काफी आरोप-प्रत्यारोप के बाद जब बच्ची से कारण पूछा गया तो उसने बताया कि वह खिचड़ी लेकर अपनी कक्षा में जा रही थी और सहपाठी से टकराने के चलते चेहरे पर खिचड़ी गिर गई। तब जाकर मामला शांत हुआ।