फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl sexually assaulted in Dera Bassi; money also demanded under threat

Chandigarh News: डेराबस्सी में बच्ची से किया गलत काम, धमकाकर पैसे भी मांगे

Wed, 07 Oct 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Girl sexually assaulted in Dera Bassi; money also demanded under threat
डेराबस्सी। पुलिस ने 12 वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर गलत काम करने और धमकाकर पैसे लेने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी मुकुल की तलाश जारी है। जांच अधिकारी नरगिस के अनुसार, पीड़ित बच्ची के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। उनकी 12 साल की बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। वह डेराबस्सी ट्यूशन जाती थी। पिछले कुछ दिनों से बच्ची परेशान थी और ठीक से खाना नहीं खा रही थी। परिजनों के पूछने पर उसने घटना के बारे में बताया। बच्ची ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर को ट्यूशन अध्यापिका घर पर नहीं थी। आरोप है कि इसी दौरान अध्यापिका के भाई मुकुल ने कमरे की कुंडी लगाकर उसके साथ गलत काम किया। बच्ची ने यह भी बताया कि 31 अगस्त को आरोपी ने उससे एक हजार रुपये मांगे थे। ये पैसे उसने पेटीएम के माध्यम से भेजे थे। मुकुल ने बच्ची को धमकी दी थी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसके माता-पिता की बदनामी होगी। इसके बाद बच्ची मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। पीड़ित बच्ची का उपचार चल रहा है और पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed