फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl murdered by slitting her throat with a sharp weapon in Dhanas flat

Chandigarh News: धनास के फ्लैट में तेजधार हथियार से युवती की गला काटकर हत्या

Wed, 06 Nov 2024 03:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Girl murdered by slitting her throat with a sharp weapon in Dhanas flat
चंडीगढ़। शहर से सटे धनास इलाके में स्थित चार मंजिला फ्लैट्स में मंगलवार शाम किसी ने तेजधार हथियार से 22 वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

युवती का शव शाम करीब सात बजे एक फ्लैट के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है।
सूचना पर सारंगपुर थाना पुलिस व अन्य जांच टीमों ने माैके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और तफ्तीश शुरू कर दी। खास बात यह है कि घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था और अंदर से कुंडी लगी थी। पुलिस का कहना है कि हत्यारे ने वारदात के बाद मुख्य दरवाजे पर अंदर से कुंडी लगाई और दूसरे दरवाजे से बाहर आकर मुख्य द्वार पर ताला लगाकर भाग निकला। जल्द ही हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा।
धनास इलाके में स्थित चार मंजिला फ्लैट्स के फ्लैट नंबर-483 में लक्ष्मी अपने दो भाइयों व माता-पिता के साथ रहती थी। मंगलवार शाम को उसकी मां झामपुर गई हुई थी जबकि पिता काम पर गए थे। बताया जा रहा है कि पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। दोनों भाई भी घर पर नहीं थे। लक्ष्मी घर पर अकेली थी। शाम करीब छह से सात बजे के बीच जब उसका एक भाई घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर के दरवाजे पर ताला लगा है लेकिन ताला किसने लगाया है, इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता था।
विज्ञापन

कुछ देर तक ताले की चाबी ढूंढने और ताला लगाने वाले का पता लगाने की कोशिश के बाद लक्ष्मी के भाई विनय ने खिड़की का शीशा तोड़ दिया और घर के अंदर पहुंचा। अंदर पहुंचने पर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बहन लक्ष्मी का शव कमरे में पड़ा था और उसका गला तेजधार हथियार से कटा हुआ था। शव खून से लथपथ था। आसपास खून पड़ा हुआ था। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना और फोरेंसिक एक्स्पर्ट्स घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका लक्ष्मी के शव को सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर आगामी जांच शुरू कर दी है। बुधवार को लक्ष्मी के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


कुछ दिनों के भीतर चार लोगों की हत्या, काननू व्यवस्था पर सवाल
चंडीगढ़ जैसे शहर में कुछ ही दिनों में अलग-अलग जगहों पर चार लोगों की हत्या से पुलिसिंग पर सवाल खड़े होने लगे हैं। लगातार हत्याओं से शहरवासी भी सहमे हुए हैं। अपराधी बेखाैफ होकर वारदात कर रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। छोटी दीवाली पर 30 अक्तूबर की रात सेक्टर-24 में एक ढाबे पर काम करने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद दिवाली की रात 31 अक्तूबर को कैंबवाला में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। तीसरा मामला खुड्डा जस्सू में एक नवंबर को सामने आया जिसमें देर शाम करीब सात बजे कुछ युवकों ने नयागांव निवासी 24 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या की गई थी। अब धनास में चाैथी हत्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed