{"_id":"19a849a533d0656f4b2ca2cd6233ef8e","slug":"girl-molestation-and-eve-teasing-case-at-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में महिला या छात्रा को छेड़ा तो पुलिस देगी गेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में महिला या छात्रा को छेड़ा तो पुलिस देगी गेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Fri, 28 Aug 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में छात्राओं और महिलाओं पर कमेंट या छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं। ऐसा करने वालों को तुरंत हवालात के दर्शन करने पड़ सकते हैं। यूटी प्रशासन और चंडीगढ़ पुलिस मिलकर जल्द ही एंटी ईवटिजिंग अभियान शुरू करने जा रही हैं। शहर के गर्ल्स स्कूल, कालेज और बस स्टॉप पर अब छेड़छाड़ करने वाले मजनुओं को पकड़ने के लिए चंडीगढ़ पुलिस स्पेशल टीम बनाने जा रही है।
विज्ञापन
एडवाइजर विजय कुमार देव ने पुलिस अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। कुछ रोज पहले कालेज की कुछ छात्राओं ने देव को कालेज से आते-जाते और बसों में छेड़छाड़ की घटनाओं की शिकायत की थी। देव ने तुरंत पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस अब महिला कांस्टेबलों को शादी वर्दी में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर तैनात करेगी। बसों में भी मजनुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कुछ साल पहले भी चंडीगढ़ पुलिस ने छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया था। देव ने कहा कि शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई भी समझौता नहीं किया जा सकता। पुलिस विभाग से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पूरा प्लान तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन