{"_id":"58b142f94f1c1b0511b24c2b","slug":"girl-kidnapped-by-two-boys-and-gangraped-at-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को किडनैप कर फिरौती मांगी, नहीं मिले पैसे तो अंजाम दिया खौफनाक कांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को किडनैप कर फिरौती मांगी, नहीं मिले पैसे तो अंजाम दिया खौफनाक कांड
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Sat, 25 Feb 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैवानियत की हद देखिए। पहले लड़की को किडनैप किया और फिरौती मांगी। परिजन पैसे नहीं दे पाए तो दोनों युवकों ने लड़की की इज्जत लूट ली। घटना हरियाणा के सोनीपत की है। थाना सदर क्षेत्र के एक गांव की युवती का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। युवकों को रुपये नहीं मिले तो उन्होंने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप कर दिया।
आरोपियों के चंगुल से युवती को बरामद कर लिया है। अपहरण के बाद उसे सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में छिपाकर रखा था। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। थाना सदर के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने 20 फरवरी को पुलिस को बताया था कि उसकी छोटी बेटी 18 फरवरी को घर से अचानक लापता हो गई।
आसपास पता करने पर जानकारी मिली है कि विशाल नगर निवासी अनीश ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। इसी बीच आरोपी ने युवती के परिजनों से उसे छोड़ने की एवज में तीन लाख रुपये फिरौती मांगी। इस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। जांच में सामने आया कि आरोपी युवक का शिकायतकर्ता के घर आना-जाना रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी अनीश को उसके साथी विशाल नगर के ही रिंकू के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-15 से काबू कर लिया। कमरे से ही युवती को भी बरामद कर लिया गया। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
युवती के परिजनों ने उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया था। दो आरोपियों को दबोचा गया है और उनके कब्जे से युवती को बरामद कर लिया है। उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
- प्रहलाद सिंह, सदर थाना प्रभारी