फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl died after being crushed by auto in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में दर्दनाक हादसा: जिस ऑटो से उतरी युवती, उसी के नीचे आने से चली गई जान

Mon, 26 Sep 2022 06:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Sep 2022 06:50 PM IST
सार

संतुलन बिगड़ने के कारण युवती गिर गई और ऑटो का पीछे वाला टायर उसकी छाती के ऊपर से निकल गया। उसे पीजीआई ले जाया गया। इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में 24 सितंबर को उसकी मौत हो गई। एएसआई अमरीक चंद ने बताया कि ऑटो नंबर के आधार पर आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Girl died after being crushed by auto in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुधियाना के राहों रोड के सरवण पार्क के पास दो दिन पहले एक दर्दनाक हादसा हुआ। शिमलापुरी के आजाद नगर की रहने वाली मनप्रीत कौर जिस ऑटो से उतरी उसी के नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह अपनी मंजिल पर पहुंची और ऑटो से उतरने लगी तो ऑटो चालक ने ऑटो भगा लिया और उसका संतुलन बिगड़ गया। 

विज्ञापन


हादसे के बाद आरोपी फरार हो गया। इसी दौरान मनप्रीत कौर के पिता राजविंदर सिंह पीछे से आए और बेटी को घायल देख निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद थाना टिब्बा की पुलिस ने राजविंदर की शिकायत पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि 24 सितंबर को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी बेटी मनप्रीत कौर (20) को राहों रोड स्थित शैफाली स्कूल से लेकर घर जा रहा था। रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल बंद हो गई। इस कारण उसने बेटी को ऑटो रिक्शा में बैठा दिया। बाद में मोटरसाइकिल स्टार्ट करवाने के बाद वह ऑटो रिक्शा के पीछे गया। जब उसकी बेटी सरवण पार्क वाली गली के पास ऑटो रिक्शा से उतर रही थी तभी चालक ने अचानक ऑटो रिक्शा को भगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संतुलन बिगड़ने के कारण वह गिर गई और ऑटो का पीछे वाला टायर उसकी छाती के ऊपर से निकल गया। उसे पीजीआई ले जाया गया। इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में 24 सितंबर को उसकी मौत हो गई। एएसआई अमरीक चंद ने बताया कि ऑटो नंबर के आधार पर आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed