{"_id":"5f3449998ebc3e3cbc6c7665","slug":"girl-committed-suicide-hanging-suicide-found-note-spot-chandigarh-news-pkl3845160194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-25 में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-25 में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-25 कॉलोनी स्थित घर में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से लटकता देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फंदे से उतारकर युवती को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी प्रीति (18) के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है।
पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-25 स्थित कॉलोनी में एक युवती ने फंदा लगाया है।
सूचना पाकर सेक्टर-24 चौकी इंचार्ज शिव चरण टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवती को अस्पताल पहुुंचाया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका का नाम प्रीति है और वह माता-पिता व बड़े भाई के साथ रहती थी। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। रात करीब 11 बजे अचानक प्रीति ने कमरे में फंदा लगा लिया। फिलहाल 24 चौकी पुलिस ने प्रीति के परिजनों का बयान दर्ज कर शव को जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप देगी।
पुलिस का कहना है कि अभी तक प्रीति की आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बता दें कि बीते एक हफ्ते में आत्महत्या की पांचवीं घटना है। बताया गया कि इनमें ज्यादातर ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की है।