फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl Child Theft by lady from Civil Hospital Ludhiana, Captured in CCTV

लुधियानाः अस्पताल से दो दिन की बच्ची चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई महिला, कपड़े से ढक रखा था मुंह

Wed, 12 Feb 2020 12:05 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 12 Feb 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Girl Child Theft by lady from Civil Hospital Ludhiana, Captured in CCTV
प्रतीकात्मक तस्वीर
सिविल अस्पताल लुधियाना से दो दिन की बच्ची चोरी हो गई। एक महिला बच्ची और उसकी मां के आस पास घूमती रही और बच्ची को खिलाने के बहाने फरार हो गई। घटना से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। बच्ची चोरी की खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिविजन दो की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। जिसमें एक महिला बच्चे को लेकर जा रही है, लेकिन लाल रंग की शॉल से महिला का मुंह ढका था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


ढंढारी कलां की रहने वाली सरवावति को उसके पति उमेश ने शनिवार की रात सिविल अस्पताल में दाखिल कराया था।  रविवार की सुबह उसने एक बेटी को जन्म दिया। सोमवार को वह अस्पताल में ही थी। देर शाम को एक महिला सरवावति के आसपास घूमने लगी। सरवावति ने उससे आसपास घूमने का कारण भी पूछा तो महिला ने कहा कि उसका मरीज दूसरे हॉल में है। कुछ समय बातें करने के बाद महिला बच्ची को खिलाने लगी। देर रात महिला वहीं सो गई। मंगलवार की सुबह जब सरवावति उठी तो महिला कुछ समय बाद फिर आ गई।
विज्ञापन


इसी दौरान सरवावति और उसकी बेटी का चेकअप करने के बाद डाक्टरों ने उसे घर जाने के लिए बोल दिया। वह अपना सामान बांध रही थी कि महिला बच्ची को खिलाने लगी और खिलाते हुए बाहर ले गई। पहले तो सरवावति ने उसे बच्ची को वहां बेड पर छोड़ने को कहा। बच्ची को खिलाने का बहाना बना महिला ले गई। सरवावति ने सोचा कि महिला अभी आ जाएगी। आधा घंटा बीतने के बाद भी जब महिला नहीं लौटी तो उसने स्टाफ को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के वार्ड तक कैसे पहुंची और वहां कैसे सोई

सिविल अस्पताल के एसएमओ डाक्टर अविनाश जिंदल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि एक महिला बच्ची को ले जा रही है, उसका मुंह शाल से ढका हुआ है। इससे महिला का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा। जांच की जा रही है कि इस मामले में किसकी लापरवाही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

एसीपी सेंट्रल वरियाम सिंह ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर दो में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला बिना बात के अस्पताल के वार्ड तक कैसे पहुंची और वहां कैसे सोई। मामले में अस्पताल के कर्मचारी शामिल हुए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी अस्पताल से चोरी हुआ था बच्चा
सिविल अस्पताल से बच्चा चोरी की यह पहली घटना नहीं है। करीब एक साल पहले भी सिविल अस्पताल से बच्चा चोरी कर बेचे जाने की वारदात हुई थी। थाना डेहलों की पुलिस ने बच्चा चोरी कर बेचने वाले गिरोह का भंडा फोड़ा था। पुलिस ने जांच के दौरान अस्पताल के एक कर्मचारी को भी मामले में शामिल होने पर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed