फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl child and woman died due to falling into a pit in Punjab

गड्ढे में गिरी मासूम, बचाने आई महिला भी दलदल में फंसी, तड़प-तड़पकर गई दोनों की जान

Thu, 25 Jun 2020 01:25 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Jun 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Girl child and woman died due to falling into a pit in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गुरदासपुर के गांव झौर के ईंट भट्ठे पर दलदल में गिरी एक बच्ची को बचाने आई बच्ची की चाची की मौत हो गई। थाना सदर के गांव झौर निवासी राकेश मसीह और राजन मसीह का परिवार गांव के ही जेएस ईंट-भट्ठे पर कार्य करता है। बुधवार को दोपहर मुस्कान (6) पुत्री राकेश मसीह शौच के लिए गई थी। ईंट बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में पैर फिसलने से वह गिर गई।

विज्ञापन


पानी भरा होने के कारण जब वह एक घंटे तक नहीं लौटी तो उसे ढूंढते हुए ईंट भट्ठे पर ही कार्य करने वाली उसकी चाची पल्लवी (25) पत्नी राजन मसीह वहां गई तो देखा कि वह पानी में फंसी थी। बच्ची को देख वह भी वहां पहुंची और उसका भी पैर फिसल गया और गड्ढे में जा गिरी। काफी देर तक मदद न मिलने के कारण दलदल में फंसकर दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


सदर थाने के एसएचओ जतिंदर पाल ने बताया कि उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सिविल अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के बयान के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर मृतक बच्ची मुस्कान के पिता राकेश मसीह और पल्लवी के पति राजन मसीह ने बताया कि वह गांव में अपनी दुकान पर था। भट्ठे से फोन पर उनको घटना की जानकारी मिलने पर गया और दोनों को दलदल से निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed