फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl attempted suicide by climbing to seventh floor of Trillium Mall in Amritsar

Amritsar: प्यार पाने के लिए मॉल की सातवीं मंजिल पर चढ़ी लड़की, पुलिस ने बचाई जान, यूं हुआ हाई प्रोफाइल ड्रामा

Sun, 22 Jan 2023 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 12:29 PM IST
सार

एक लड़की ने ट्रिलियम मॉल की सातवीं मंजिल पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। वह मॉल के साथ फ्लोर पर स्थित फूड कोर्ट में पहुंची और वहां से वह टैरेस की तरफ चली गई। पुलिस ने लड़की को बचाने के लिए ग्राउंड में जाल की व्यवस्था भी की।

विज्ञापन
Girl attempted suicide by climbing to seventh floor of Trillium Mall in Amritsar
अमृतसर में मॉल पर आत्महत्या के लिए चढ़ी युवती और नीचे खड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अमृतसर के स्थानीय ट्रिलियम मॉल की सातवीं मंजिल पर चढ़कर एक लड़की ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर लड़की को बचा लिया। घटना शनिवार रात की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी करना चाहती थी परंतु उसके परिवार के सदस्य इसके लिए सहमत नहीं थे जिसको लेकर लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों पर दबाव बनाने के लिए आत्महत्या का ड्रामा किया।
विज्ञापन


अमृतसर के एसीपी वीरेंद्र सिंह खोसा ने बताया कि पुलिस को शनिवार रात सूचना मिली कि एक लड़की ट्रिलियम मॉल की सातवीं मंजिल पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। वह मॉल के साथ फ्लोर पर स्थित फूड कोर्ट में पहुंची और वहां से वह टैरेस की तरफ चली गई। पुलिस ने लड़की को बचाने के लिए ग्राउंड में जाल की व्यवस्था भी की और उसे कुछ समय तक बातों में उलझा रखा। इसी दौरान लड़की के परिवार के सदस्यों को भी बुला लिया गया लेकिन लड़की आत्महत्या करने की जिद पर अड़ी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ पुलिस कर्मचारियों को सातवीं मंजिल पर दूसरे रास्ते से भेजा गया। वहां से एक पुरुष कर्मचारी ने लड़की को बाजू से पकड़ कर पीछे खींच लिया। एसीपी खोसा ने बताया कि लड़की किसी लड़के से प्रेम करती थी और उसी लड़के से शादी करना चाहती थी परंतु उसके परिवार के सदस्य इसके लिए सहमत नहीं थे जिस कारण लड़की ने यह ड्रामा कर प्रेशर बनाने की कोशिश की। पुलिस ने सावधानी से काम लेते हुए लड़की को बचा लिया उन्होंने बताया कि लड़की से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed