फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl arrested for assaulting employees in roadways workshop

Chandigarh News: रोडवेज वर्कशॉप में कर्मचारियों से मारपीट में युवती गिरफ्तार

Mon, 18 Sep 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Girl arrested for assaulting employees in roadways workshop
चंडीगढ़। मार्च में हरियाणा रोडवेज की औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित वर्कशॉप में कर्मचारियों पर हमला करने के मामले में एक युवती को औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। आरोपी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली हुई थी।
विज्ञापन

बीते 20 मई को औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। घटना बीते 2 मार्च को हुई थी। शिकायतकर्ता अनिल कुमार ने आरोपियों के रूप में गंगा देवी, उसके पति कृष्ण लाल और उनकी 24 वर्षीय बेटी का नाम लिया था। शिकायत में कहा गया था कि कृष्ण लाल वर्कशॉप में मैकेनिक के रूप में कार्यरत था। घटना वाली सुबह लगभग 11.30 पर कृष्ण लाल और वाशिंग बॉय नवीन कुमार के बीच बहस हो गई। कृष्ण लाल ने नवीन को चाटा मारा और बाद में फोन पर अपने परिवार और एक अज्ञात व्यक्ति को बुला लिया। उन्होंने यहां तरखान नानक चंद और नवीन कुमार की पिटाई की। वहीं एक अधिकारी जगमोहन को भी पीटने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। इसे लेकर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जानकारी के मुताबिक बाकी दोनों आरोपी भी जमानत पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed