फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl and married woman attempted suicide

Chandigarh News: युवती और विवाहिता ने की आत्महत्या की कोशिश

Tue, 12 Sep 2023 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Girl and married woman attempted suicide
मनीमाजरा। मौलीजागरां की एक 19 वर्षीय युवती की ओर से बाएं हाथ की नसें काटने का मामले सामने आया है। युवती का जीएमसीएच-32 में इलाज चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवती सोमवार दोपहर को 12 बजे अपनी बाईं बाजू की तीन जगह नसें काट कर मनीमाजरा में किले के पीछे वाले मोहल्ले में मंदिर के सामने गिरी पड़ी थी। कांग्रेस नेता अशोक कुमार ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। उन्होंने अपने एक्टिवा पर उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। अशोक कुमार ने बताया कि लड़की का काफी खून बहकर जमीन पर गिरा था। थाना प्रभारी नीरज सरना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। पत्नी ने निगला जहरीला पदार्थ
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में सोमवार को न्यू दर्शनी बाग में रहने वाली 29 साल की विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पूजा का भी इलाज जीएमसीएच-32 में चल रहा है। मनीमाजरा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की एक बच्ची भी है। पुलिस जांच में सामने आया की पति-पत्नी के बीच अनबन होने के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed