Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gill can remain captain for the next 10 years: Ritender Sodhi

अगले 10 साल कप्तान रह सकते हैं गिल : रितेंदर सोढ़ी

Tue, 05 Aug 2025 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gill can remain captain for the next 10 years: Ritender Sodhi
चंडीगढ़। इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-2 की बराबरी के बाद ट्राइसिटी के लोकल बॉय शुभमन गिल की बल्लेबाजी के साथ कप्तानी की चर्चा पूरी दुनिया में होने लगी है।
विज्ञापन

पूर्व भारतीय और पंजाब रणजी के पूर्व खिलाड़ी रितेंदर सिंह सोढ़ी का कहना है कि शुभमन ने कप्तानी के तौर पर पहली ही सीरीज में खुद को साबित कर दिया है। कप्तानी के दबाव में उनकी बल्लेबाजी निखरी और फैसले लेने के मामले में वह सफल रहे हैं। ऐसे में अगले 10 साल में भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी उनके पास रह सकती है। अमर उजाला से बात करते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि इंग्लैंड में कप्तानी करना बहुत मुश्किल होता है।
विज्ञापन

वह भी जब आप एक नई टीम के साथ जा रहे हैं। पूरी टीम में रविंद्र जडेजा और केएल राहुल को छोड़ दिया जाए तो किसी भी क्रिकेटर के पास 50 टेस्ट खेलने का अनुभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी इस सीरीज में नहीं थे। इसके बाद भी टीम को फ्रंट फुट पर लीड किया यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने बताया के विषम परिस्थितियों में उनका खेल और निखरा है। गिल भारतीय क्रिकेट के भविष्य की मजबूत नींव हैं और उनके नेतृत्व में आने वाले समय में और भी ऊंचाइयों की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed