फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gikki murder case, formar councilar lifetime prisonment

गिक्की हत्याकांड: पूर्व अकाली पार्षद समेत 4 को उम्रकैद

Tue, 04 Aug 2015 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर। Updated Tue, 04 Aug 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
gikki murder case, formar councilar lifetime prisonment

जालंधर के 2011 में हुए बहुचर्चित गुरकीरत गिक्की हत्याकांड के 4 दोषियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई।

विज्ञापन


जिला व सत्र न्यायाधीश एसके गर्ग की अदालत ने जालंधर के पूर्व अकाली पार्षद समेत चार दोषियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत ने इस केस में लगाई गई धारा 302 को हटाकर केवल धारा 304 (1) के तहत सजा सुनाई।

21 अप्रैल 2011 की रात करीब 12.45 बजे गुरकीरत सिंह उर्फ गिक्की पुत्र राहत सिंह कार से घर लौट रहा था।

इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई थी। डिवीजन नंबर-6 जालंधर की पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों तत्कालीन अकाली पार्षद रामसिमरनजीत सिंह मक्कड़, अमरदीप सिंह उर्फ सन्नी, जसदीप सिंह और अमरप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस सभी निवासी जालंधर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


केस जालंधर में चल रहा था लेकिन मृतक के परिजनो ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में केस को किसी अन्य जिले में ट्रांसफर करवाने की गुहार लगाई थी।

सुनवाई के बाद अदालत ने केस गुरदासपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में भेज दिया गया। तब से केस की सुनवाई गुरदासपुर में हो रही थी और आरोपियों को भी गुरदासपुर जेल में ही रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को केस की सुनवाई करते हुए जिला व सत्र न्यायाधीश गुरदासपुर एसके गर्ग ने पुलिस की ओर से लगाई धारा 302 को हटाकर धारा 304 (1) के तहत चारों आरोपियों को उम्रकैद की सजा और दस दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

युवक के परिवार की ओर से 14 गवाह अदालत में पेश किए गए थे। आरोपी पक्ष ने अपने पक्ष में 24 गवाहियां करवाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed