फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gift of rail minister, train from anandpur sahib to akal takht sahib

प्रभु का सिखों को तोहफा, दो तख्तों को जोड़ेगी ट्रेन

Tue, 24 Mar 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब(रोपड़)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब(रोपड़) Updated Tue, 24 Mar 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
gift of rail minister, train from anandpur sahib to akal takht sahib

केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने श्री आनंदपुर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब को जोड़ने वाली ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा और सिकंदर सिंह मलूका भी मौजूद थे।

विज्ञापन


इस अवसर पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि वे इससे पहले श्री आनंदपुर साहिब में खालसा के 300 साला साजना दिवस के मौके पर आए थे। उस समय वातावरण को बचाने के लिए पौधे का प्रसाद बाटने की परंपरा शुरू की गई थी। वह देश हित में ऐतिहासिक कदम था। उन्होंने कहा कि आज वे देश और रेलवे विभाग की बेहतरी के लिए अरदास करने आए हैं।
विज्ञापन


ट्रेन को रवाना करने से पहले उन्होंने कहा कि दो तख्तों को जोड़ने वाली यह ट्रेन बैसाखी के शुभ अवसर पर रोजाना चलेगी। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए गुरबाणी चलाने के लिए रेलवे अधिकारियों को आदेश दिया है। ट्रेन नगंल डैम से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह आरओबी बनाने का भी ऐलान किया गया

gift of rail minister, train from anandpur sahib to akal takht sahib

सांसद प्रो. चंदूमाजरा साहिब की मांग पर प्रभु ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब के रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन की तरह विकसित किया जाएगा। श्री आनंदपुर साहिब, रूपनगर और गढ़शंकर के साथ लगते छह आरओबी बनाने का भी ऐलान किया गया।

उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब में कार सेवा की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ रेल अभियान के तहत वह जल्दी ही दिल्ली में देश के विभिन्न धार्मिक नेताओं की बैठक बुलाने जा रहे हैं।

डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने केंद्रीय रेल मंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और समूची कौम की बहुत पुरानी मांग पूरी हो गई है। इस अवसर पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी मल्ल सिंह, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल ने भी लोगों को संबोधित किया।

इस दौरान समूह रेलवे अधिकारी, सिकंदर सिंह मलूका, भाई अमरजीत सिंह चावला, मैनेजर सुखविदर सिंह ग्रेवाल, बेदी इंद्रजीत सिंह खालसा, हरप्रीत सिंह बसंत और जगतार सिंह भैणी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed