{"_id":"56eeedcc4f1c1bcc26f15372","slug":"gift-of-nature-park-for-baltana-and-pabhat-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"पभात व बलटाना को मिलेगा नेचर पार्क का तोहफा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पभात व बलटाना को मिलेगा नेचर पार्क का तोहफा जल्द
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर,मोहाली
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
पार्क
- फोटो : DEMO Pics
पभात व बलटाना के लोगों को जल्द ही नेचर पार्क का तोहफा मिलेगा। इसके लिए जीरकपुर नगर काउंसिल योजना तैयार कर ली है। ग्रांट आते पार्क के निर्माण पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इस पार्क पर खर्च होने वाली राशि नगर काउंसिल वहन करेगा और उस राशि से जंगलात विभाग पेड़ों को सुचारु रूप से काटकर वहां पर एक जॉगिंग ट्रेक तैयार करेगा, ताकि बच्चे से लेकर बुजुर्ग इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पभात के साथ-साथ बलटाना में रहने वाले लोगों के लिए सैर करने के लिए आसपास कोई नेचर पार्क नहीं था। लोगों ने इसके लिए कई बार मांग की थी।
विज्ञापन
15 एकड़ में तैयार होगा पार्क
चंडीगढ़ के साथ लगती पभात बीड़ की कई एकड़ जमीन पड़ी है, जिस पर कोई काम नहीं चल रहा। यह जमीन जंगलात विभाग के अधीन आती है। दूसरी ओर जीरकपुर नगर काउंसिल ने जंगलात विभाग से जमीन लेकर यहां नेचर पार्क बनाने का निर्णय लिया है। हाउस की बैठक में हलका विधायक एनके शर्मा व प्रधान कुलविंद्र सोही की अध्यक्षता में इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर दिया था।
कुलविंदर सिंह सोही, अध्यक्ष, जीरकपुर नगर काउंसिल ने बताया कि बलटाना के लोग लंबे समय से नेचर पार्क बनवाने की मांग कर रहे हैं। शहर के अंदर ऐसी कोई जमीन नहीं होने के कारण परेशानी आ रही थी। जीरकपुर नगर काउंसिल ने अब जंगलात विभाग से 15 एकड़ जमीन लेकर पार्क तैयार करने जा रहा है। जिस पर खर्च होने वाली करीब 70 लाख रुपये की राशि जीरकपुर नगर काउंसिल वहन करेगा।