{"_id":"65dfa36afd888057e0020b7a","slug":"ghanshyam-das-said-nine-months-work-not-completed-in-four-years-chandigarh-news-c-16-pkl1010-364305-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ महीने का काम चार साल में पूरा नहीं हुआ : घनश्याम दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ महीने का काम चार साल में पूरा नहीं हुआ : घनश्याम दास
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यमुनानगर के भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने सवाल उठाया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए उनके क्षेत्र में एक नाले का निर्माण किया जा रहा है। इसकी कार्य नौ महीने में पूरा होना था, मगर चार साल के बाद भी यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका। इससे इलाके के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में लोगों का सामान खराब हो रहा है। करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बिना सर्वे करवाए ही इसका टेंडर जारी कर दिया। इससे न सिर्फ सरकार को नुकसान हुआ बल्कि लोगों की भी परेशानी बढ़ गई है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि जब जमीन नहीं थी तो इसका टेंडर कैसे हो गया। इसकी जांच करवानी चाहिए। इस पर निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने कहा कि इस मामले की जांच करवाएंगे और नाले का निर्माण भी जल्दी करवाएंगे।