{"_id":"61e87d4765800b7b30439294","slug":"get-the-dose-of-vaccine-done-early-it-should-not-be-a-victim-of-fine-chandigarh-news-pkl439736744","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी लगवा लें टीके की खुराक ऐसा नाहो हो जाए जुर्माने का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी लगवा लें टीके की खुराक ऐसा नाहो हो जाए जुर्माने का शिकार
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक दोनों खुराक ना लगवाने वाले लोगों पर कार्यवाही या जुर्माना लगाया जा सकता है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग प्रशासन के साथ चर्चा करके जल्द ही निर्णय लेगा। यह जानकारी स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि तमाम जागरूकता प्रयास के बावजूद भी लोग जल्द से जल्द दूसरी खुराक लेने नहीं आ रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार एक फीसदी से भी कम लोग ऐसे रह गए हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। यशपाल गर्ग ने बताया कि अब भी 97,967 लोग ऐसे हैं, जिन्हें टीके की दूसरी खुराक नहीं लगवाई है। वहीं 9,292 लोग ऐसे हैं, जिन्हें पहली खुराक लगवाए 12 से 16 हफ्ते का समय हो चुका है। जबकि 88,675 लोग ऐसे हैं, जिन्हें टीके की पहली खुराक लगवाए 16 हफ्ते से अधिक समय हो चुका है। प्रशासन ने ऐसे लोगों से अपील की है कि वे अपनी दूसरी खुराक लगवाना सुनिश्चित करें, ताकि संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि संक्रमण से मरने वालों में ऐसे लोग शामिल है जिन लोगों ने टीके की एक भी खुराक या टीकाकरण पूरा नहीं किया है।
बॉक्स
विशेष अभियान चलाकर होगा टीकाकरण
यशपाल गर्ग ने बताया टीके की दूसरी खुराक लगवाने के लिए विभाग विशेष अभियान चलाएगा। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में अलग से कॉलिंग सेंटर बनाया गया है। जहां से रोजाना ऐसे लोगों से संपर्क कर अब तक टीका न लगवाने का कारण पूछा जा रहा है। विभाग अब तक ऐसे 20 हजार ऐसे लोगों को कॉल कर चुका है, जिन्होंने तय समय पर टीके की दूसरी खुराक नहीं लगवाई है। यशपाल गर्ग का कहना है कि चिंता की बात यह है कि दूसरी खुराक ना लगवाने वाले ज्यादातर लोगों का कहना है कि वे काफी व्यस्त हैं या दूसरी खुराक लगवाना उन्हें याद नहीं रहा।