{"_id":"5fe3435738eae650d25e7a03","slug":"genome-test-for-covid-19-positive-passengers-arriving-from-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैड से लौटे आठ कोरोना पॉजिटिव यात्रियों का होगा जिनोम टेस्ट, निगेटिव मिले यात्री भी होंगे क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लैड से लौटे आठ कोरोना पॉजिटिव यात्रियों का होगा जिनोम टेस्ट, निगेटिव मिले यात्री भी होंगे क्वारंटीन
Wed, 23 Dec 2020 07:04 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 23 Dec 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
अमृतसर प्रशासन ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों में से कोरोना पॉजिटिव आए आठ लोगों का जिनोम टेस्ट करवाने का फैसला किया है। इस टेस्ट से यह पता लगाया जाएगा कि कहीं ये लोग लंदन में कोरोना के नए स्ट्रेन का शिकार तो नहीं हुए हैं। सभी आठ लोगों को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इनके गले से स्वैब सैंपल लेकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
यह भी देखें- वीडियो : लंदन से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची फ्लाइट, आठ यात्रियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन
वायरोलॉजी लैब में इन सैंपलों की जांच के दौरान कोरोना के परिवर्तित स्ट्रेन का अध्ययन भी किया जाएगा। वहीं बाकी यात्रियों को होम आइसोलेशन से निकालकर सरकारी क्वारंटीन सेंटर भेजने की योजना बनाई जा रही है। मंगलवार को इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन्हें घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- 73 साल बाद देश-दुनिया से जुड़ा पंजाब का 'मिनी श्रीलंका', ग्रामीण बोले- इन गांवों में रिश्ता तक नहीं करते थे लोग
कोरोना वायरस संक्रमण आगे न बढ़े, इसलिए पंजाब सरकार होम क्वारंटीन यात्रियों को सरकारी क्वारंटीन सेंटर में भेजने की तैयारी कर रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने पंजाब भर में टीमें बनाकर कांटैक्ट ट्रेसिंग की प्रक्रिया शुरू की। सिविल सर्जन डॉ. आरएस सेठी ने बताया कि ये लोग जिन जिलों से संबंधित हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग ने टीमें भेज दी हैं। वहीं पॉजिटिव रिपोर्ट हुए मरीजों का सैंपल जल्द ही पुणे भेजा जाएगा।