फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   General Hospital SMO Wins 2 Gold in State Athletic Meet

जनरल अस्पताल की SMO ने जीते 2 गोल्ड

Tue, 18 Nov 2014 03:43 PM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 18 Nov 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
General Hospital SMO Wins 2 Gold in State Athletic Meet

जनरल अस्पताल की सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) ने स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौड़ इवेंट में दो स्वर्ण पदक पर हासिल किए। यह चैंपियनशिप चंडीगढ़ में 16 नवंबर को आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 250 मास्टर एथलीट्स ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन


डा. रीटा कालरा ने 200 मीटर दौड़ को करीब 50 सेकेंड में पूरा कर गोल्ड मेडल जीता और चार मिनट में 800 मीटर दौड़ लगाकर भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इन उपलब्धियों के बाद डॉ. रीटा को मई-2015 में होने वाले मास्टर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। डा. रीटा इंटरनेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में परचम लहरा चुकी हैं।
विज्ञापन


डॉ. कालरा ने बताया कि उनकी स्कूली शिक्षा के दौरान पीटी ऊषा प्रैक्टिस के लिए भिलाई स्टेडियम आती थीं। उन्हें देखकर वह भी रोजाना स्टेडियम में प्रैक्टिस करने जाती थीं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर स्कूल और कॉलेज टाइम की बेस्ट एथलीट रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार तीन साल बेस्ट एथलीट का अवार्ड
एसएमओ ने बताया कि महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज में वह लगातार तीन बार बेस्ट एथलीट का अवार्ड जीत चुकी हैं। उन्हें शुरू से ही एथलेटिक्स के प्रति लगाव रहा है। इसके अलावा वह स्कूल टाइम में भी तीन बार बेस्ट एथलीट का अवार्ड जीत चुकी हैं।     

बिजी शेड्यूल में भी फिटनेस पर फोकस

जनरल अस्पताल में सारा दिन व्यस्त रहने के बावजूद डॉ. रीटा ने नेशनल चैंपियनशिप के लिए रोजाना शाम को नियमित दो घंटे दौड़ लगाने का ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अभ्यास करती हैं। इसके अलावा खुद को फिट रखने के लिए मॉर्निंग वॉक भी करती हैं।


माता-पिता को देख बच्चों में बढ़ा जुनून

डॉ. रीटा कालरा ने बताया कि उनके पति डॉ. संजय कालरा शुरू से ही एथलेटिक्स में हिस्सा लेते रहे हैं। उनके साथ वह भी हिस्सा लेती रही हैं। अब बच्चे भी दिलचस्पी लेने लगे हैं।

खास उपलब्धियों पर एक नजर
- 16 नवंबर को चंडीगढ़ में आयोजित स्टेट मास्टर एथलेटिक्स में 200 और 800 मीटर दौड़ में दो गोल्ड मेडल।
- मई 2013 में त्रिवेंद्रम में खेली गई नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक गोल्ड, एक सिल्वर, एक ब्राउंज मेडल।
- 21-22 सितंबर 2013 को श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित इंटरनेशनल एथलेटिक्स मीट के दौड़ इवेंट में गोल्ड और सिल्वर मेडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed