{"_id":"672a7abeffb5e758380e69c6","slug":"general-elections-of-haryana-sikh-gurdwara-management-committee-will-be-held-in-january-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-555408-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जनवरी में होंगे हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आम चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जनवरी में होंगे हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आम चुनाव
विज्ञापन
चंडीगढ़।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आम चुनाव जनवरी 2025 में कराने की तैयारी है। इसके लिए हरियाणा सरकार तमाम तैयारियां पूरी कर रही है। चुनाव की तारीख की घोषणा चुनाव कार्यक्रम जारी करते समय की जाएगी। कमेटी के लिए 40 वार्ड बनाए गए हैं और लगभग 2.84 लाख सिखों ने मतदाता सूची में अपने नाम पंजीकृत करवाए हैं।
हरियाणा के गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त न्यायमूर्ति एचएस भल्ला ने बताया कि कोई भी पात्र व्यक्ति जो हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मतदाता सूची में मतदाता के रूप में अपना नाम पंजीकृत नहीं करवा पाया है, वह चुनाव कार्यक्रम जारी होने तक कमेटी की मतदाता सूची में नाम पंजीकृत करवा सकता है। मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन संबंधित वार्ड के रिटर्निंग अधिकारी को दिया जा सकता है और उसके बाद चुनाव संपन्न होने तक आवेदन संबंधित उपायुक्त को प्रस्तुत किया जा सकता है। ब्यूरो