फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gen Suhag, Army Chief, Regiment, Army, parade, Pathankot

जिम्मेदारी में इजाफे का बोध कराता है सम्मान : जनरल सुहाग

Wed, 05 Nov 2014 10:39 PM IST
पठानकोट।
पठानकोट। Updated Wed, 05 Nov 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
Gen Suhag, Army Chief, Regiment, Army, parade, Pathankot
थल सेना अध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने बुधवार को कहा कि प्रत्येक सम्मान जिम्मेदारियों में इजाफे का बोध कराता है। वे ममून कैंट में सेना की 50 आर्म्ड रेजीमेंट और 84 आर्म्ड रेजीमेंट की बेहतरीन उपलब्धियों पर राष्ट्रपति की ओर से प्रदान किए गए प्रेसीडेंट स्टेंडर्ड (निशान) को प्रदान करने के लिए यहां आए थे। इस मौके पर कैंट में आयोजित समारोह में जनरल सुहाग ने दोनों रेजीमेंटों की उपलब्धियों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान हुए माउंटेंट परेड में सेना के टैंकों को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में सेना की पश्चिमी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह, 9 कोर के जनरल आफिसर कमाडिंग लेफ्टिनेंट जनरल राजीव तिवारी, 2 कोर के जनरल आफिसर कमाडिंग रविंद्र प्रताप शाही ने भी शिरकत की। इस मौके पर सेना प्रमुख ने एक विशेष आवरण भी जारी किया।
विज्ञापन



जनरल सुहाग ने कहा कि अब दोनों ही रेजीमेंटों की जिम्मेदारी और बढ़ गई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों रेजीमेंट देश रक्षा की भूमिका और भी बेहतर तरीके से निभाएंगे। उन्होंने दोनों रेजीमेंटों के अधिकारियों व जवानों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर 84 आर्म्ड ब्रिगेड के कमांडेंट कर्नल विपुल सैनी के नेतृत्व में परेड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले सेना प्रमुख ने ओपन जिप्सी में परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद टैंकों की माउंटेंड परेड आयोजित की गई। टैंकों की गड़गड़ाहट की आवाज से पूरा स्टेडिमय गूंज उठा। सेना के जवानों और अधिकारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में 50 आर्म्ड रेजीमेंट के कर्नल लेफ्टिनेंट जनरल एबी शिवान और आर्म्ड कोर केंद्र व स्कूल और 84 आर्म्ड रेजीमेंट के कर्नल लेफ्टिनेंट जनरल अशोक कुमार भी मौजूद थे।


रेजीमेंट का गौरवशाली अतीत
25 साल पूरे करने वाली 50 आर्म्ड रेजीमेंट की स्थापना 1989 में लेफ्टिनेंट कर्नल एके भाटिया के नेतृत्व में हुई थी। रेजीमेंट का रंग लाल और हरा है। लाल रंग परंपरागत कैवेलरी से जुड़ा है, जोकि बलिदान को प्रदर्शित करता है। जबकि हर रंग शांति के समय खुशहाली को प्रकट करता है। रेजीमेंट का नारा दिग्विजय है। यह चारो दिशाओं में युद्ध और शांति के समय अपनी विजय को दर्शाता है। इसी प्रकार अपने 38 साल पूरे कर चुके 84 आर्म्ड रेजीमेंट की स्थापना 1976 में लेफ्टिनेंट कर्नल तारीफ सिंह दहिया के नेतृत्व में किया गया था। रेजीमेंट का रंग गाढ़ा मैरून और काला है। गाढ़ा मैरून रंग आपसी रक्त संबंध को दर्शाता है। जबकि काला चरित्र व व्यक्तित्व की दृढ़ता का सूचक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed