फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gen JJ Singh told himself better representative than Captain amarinder singh

जनरल जेजे सिंह ने खुद को बताया कैप्टन से बेहतर प्रतिनिधि

Tue, 10 Jan 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Tue, 10 Jan 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
Gen JJ Singh told himself better  representative than Captain amarinder singh
कैप्टन अमरिंदर और जेजे सिंह - फोटो : File Photo
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुकाबले अकाली दल की तरफ से पटियाला शहरी हलके से चुनाव मैदान में उतारे भारतीय फौज के पूर्व मुखी जनरल जेजे सिंह मरवाहा ने अपना चुनाव प्रचार जोर-शोर से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को उन्होंने शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी काडर के साथ बैठक करके चुनाव मुहिम की रूपरेखा तैयार की और इस संबंधी सभी के सुझाव भी लिए व अपनी रणनीति सांझी की। बैठक में अकाली दल शहरी जिला प्रधान सुरजीत सिंह कोहली और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन इंद्र मोहन सिंह बजाज पहुंचे। दूसरी ओर यूथ अकाली दल मालवा जोन दो के प्रधान हरपाल जुनेजा और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पटियाला के चेयरमैन विष्णु शर्मा भी हाई कमांड के आदेश का पालन करते हुए जनरल के हक में बैठक में पहुंचे।  
विज्ञापन


जनरल जेजे सिंह यहां जोड़ियां भट्ठियां में चेयरमैन विष्णु शर्मा की अगुवाई में रखी एक चुनावी मीटिंग को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कैप्टन से एक बेहतर प्रतिनिधि साबित होंगे। इसके बाग जनरल सिंह ने स्थानीय धीरू की माजरी में बेटियों की लोहड़ी मनाए जाने के एक समारोह में शिरकत की। बाद में उन्होंने शेरे पंजाब मार्केट में गुरु गोबिंद सिंह जी के 350 साला प्रकाश दिवस को समर्पित लगाए गए रक्तदान कैप में शिरकत की। इस मौके जनरल की पत्नी अनुपमा सिंह भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed