फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   geeta phogat, babita phogat, sakshi malik not participating on one crore dangal on 23 march

एक करोड़ के 'दंगल' को लगा बड़ा झटका, नहीं खेलेगी 'रियो गर्ल', फौगाट बहनें भी हटीं

Sun, 19 Mar 2017 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Sun, 19 Mar 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
geeta phogat, babita phogat, sakshi malik not participating on one crore dangal on 23 march
फौगाट बहनें
शहीदी दिवस पर होने जो रहे एक करोड़ के 'दंगल' को बड़ा झटका लगा है। न ही फौगाट बहनें हिस्सा लेंगी और न ही रियो गर्ल साक्षी मलिक।
विज्ञापन


गीता फौगाट और बबीता फौगाट अम्बाला में 21 से 23 मार्च तक होने वाले एक करोड़ी दंगल से दूर रहेंगी। गीता और बबीता फौगाट प्रो कुश्ती लीग में लगी चोट के चलते हट हैं, लेकिन वे फिल्म अभिनेता आमिर खान के साथ आ सकती हैं।

शादी के बाद से योगेश्वर दत्त का ब्रेक पर है, इसलिए हरियाणा पुलिस में डीएसपी यह पहलवान भी इस दंगल में नहीं दिखेगा। वहीं दूसरी ओर पहले रेलवे की ओर से मैदान में उतरने की तैयारी करने वाली साक्षी मलिक भी हट गई हैं। अप्रैल में उनकी शादी है, जिसकी तैयारियों में वे बिजी हैं।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को दंगल के लिए महिला टीम के ट्रायल साई सेंटर में वरिष्ठ कुश्ती कोच कुलदीप मलिक की देखरेख में हुए। रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली विनेश फौगाट की इस दंगल के जरिए कुश्ती में वापसी होने जा रही है। वे रेलवे की टीम का हिस्सा बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये टीमें लेगी हिस्सा

geeta phogat, babita phogat, sakshi malik not participating on one crore dangal on 23 march
कुश्ती - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के अंबाला कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में एक करोड़ ईनामी कुश्ती होने जा रही है। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस के मौके पर 23 मार्च को इसका आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आमिर खान को निमंत्रण भेजा गया था, जो स्वीकार हो गया है। बाबा रामदेव को बुलाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

दंगल में मेजबान हरियाणा सहित दिल्ली, रेलवे, राजस्थान, यूपी, पंजाब, महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश की टीमें हिस्सा लेगी। यहां बता दें कि हरियाणा टीम में जगह नहीं बना सकें पहलवान अब दूसरे राज्यों से लड़ने की तैयारी में जुटे हैं। पिछला एक करोड़ रुपए का दंगल जीतने वाले सोनीपत के मौसम खत्री और देश की ओर से सबसे कम उम्र में ओलिंपिक खेलने वाले पहलवान अमित दहिया हरियाणा की टीम में शामिल किए गए हैं।

ट्रायल प्रक्रिया भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ में हुई। जिला कुश्ती कोच राज सिंह छिक्कारा ने बताया कि टीम में स्टार बजरंग पुनिया के अलावा महिला पहलवान रितु फौगाट भी शामिल हैं। हरियाणा खेल विभाग एक करोड़ रुपये के भारत केसरी दंगल पर पांच करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। अतिथियों को वीआइपी सुविधाएं देने की तैयारी जोरों पर है।

मुकाबलों का प्रसारण भी खेल विभाग की ओर से कराया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed