फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gazals, Singing in Punjab Kala Bhawan

गजल, गायकी और साज के साथ गानों पर कलाकारों ने समा बांधा

Sat, 05 Feb 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gazals, Singing in Punjab Kala Bhawan
चंडीगढ़। पंजाब आर्ट्स काउंसिल की ओर से 2 से 6 फरवरी तक डॉ. एमएस रंधावा उत्सव का आयोजन सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में किया जा रहा है। इस दौरान रोज विभिन्न कलाकार रूबरू कार्यक्रम में लोगों के सामने अपने जिंदगी के सफर को साझा कर रहे हैं। वहीं रंगारंग कार्यक्रम में कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देकर लोगों की तालियां बटोर रहे हैं। कार्यक्रम मेें कलाकारों ने गजल, गायकी और साज से रंग जमा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्सव के तीसरे दिन जाने-माने चित्रकार प्रो. प्रेम सिंह रूबरू कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पंजाब ललित कला अकादमी के अध्यक्ष दीवान मन्ना ने प्रेम सिंह के व्यक्तित्व और चित्रकला में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। पंजाब कला परिषद के सचिव डॉ. लखविंदर जौहल ने उपस्थित सभी लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए धन्यवाद किया और रूबरू कार्यक्रम में पहुंचे कलाकार प्रेम सिंह की कला की प्रशंसा की।
विज्ञापन

शाम को रंधावा ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मक्खन मान और उनकी टीम ने प्रस्तुति दी, जिसमें कलाकारों ने अपने-अपने साज के साथ गानों पर प्रस्तुति दी। इसके बाद बलबीर सूफी और जीएस पीटर ने गीत गजल का कार्यक्रम पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाहत और दृढ़ निश्चय से बन सकते हैं कलाकार
प्रेम सिंह ने भी अपनी पेंटिंग्स के बारे में बताते हुए कहा कि एक बेहतरीन कलाकार बनने के लिए मन में चाहत और दृढ़ निश्चय होना चाहिए। इस दौरान वहां उपस्थित दर्शकों ने उनके जीवन के बारे में पूछा। रूबरू कार्यक्रम में प्रेम सिंह से बातचीत निरूपमा दत्त ने की। समारोह में प्रीतम रूपल, हरदियाल थूही, निंदर घुगियांवी, सुरजीत सुमन, जगदीप सिद्धू, हरप्रीत चानू सहित चित्रकला के कई छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed